July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
छत्तीसगढ़सरगुजासीतापुर

सीतापुर के MLA एजुकेशन परिसर में विधानसभा स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का हुआ आयोजन,विधायक ने छात्रों को दिया सफलता की ये टिप्स,देखें रिपोर्ट।

सरगुजा:-सीतापुर के BRC कार्यालय स्थित MLA एजुकेशन परिसर में आज विधानसभा स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ जहां सीतापुर,बतौली,मैनपाट और नवानगर-अंबिकापुर के सैकड़ों से ज्यादा स्कूली छात्र-छात्राएं,शिक्षक और सीतापुर,बतौली और मैनपाट के विकासखंड शिक्षाधिकारी उपस्थित रहें

वहीं इस विधानसभा स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते करते सीतापुर MLA रामकुमार टोप्पो ने छात्रों को शिक्षा के बलबूते सफलता पाने की कई टिप्स साझा भी किया,वहीं इस दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया कि पिछले शिक्षण सत्र में 5700 से ज्यादा बच्चे कई कारणों से शाला त्यागकर पढ़ाई छोड़ चुके है जिनमें 2000 से ज्यादा छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए वापस कलम और किताब पकड़ाया गया है ताकि वे अपना भविष्य गढ़ सकें,वहीं इस दौरान सीतापुर MLA रामकुमार टोप्पो ने छात्रों को MLA एजुकेशन कोर की जानकारी देते हुए बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के छात्र MLA एजुकेशन कोर में कंपीटिशन एग्जामो की तैयारी निःशुल्क कर सक अपना भविष्य बना सकते है।

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान सीतापुर MLA रामकुमार टोप्पो ने कार्यक्रम स्थल के परिसर में ही स्कूली छात्रों को अपनी आत्मरक्षा के लिए नानचाकू का गुण भी सिखाया है। वहीं विधायक रामकुमार टोप्पो ने यह भी बताया कि वो जनजातीय बाहुल्य सरगुजा के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के छात्रों और युवाओं के लिए एक अलग विजन में काम कर रहें है जिससे यहां के छात्र बेहतर शिक्षा और गुण सीखकर अपने जीवन में सफलता पा सकें।

वहीं इस कार्यक्रम में सीतापुर MLA रामकुमार टोप्पो के साथ जनपद उपाध्यक्ष और स्थाई शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल,भाजपा के पदाधिकारी,सीतापुर BEO इंदु तिर्की,बतौली BEO शरदचंद मेषपाल,मैनपाट BEO योगेश शाही,शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!