September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने डीएव्ही प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा,,,उचित कार्यवाही हेतु सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी ने तहसीलदार राजपुर के नाम डीएव्ही पतरातु प्राचार्य एवं प्रबंधन पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा है।

     

   उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि डीएव्ही स्कूल को प्राचार्य ने राजनीति का अखाड़ा बनाते हुए हर दो माह में कार्यक्रम के नाम पर नेताओं को खुश करने की कोशिश की जाती हैं जिससे कि प्राचार्य एवं प्रबंधन को लगता हैं कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हैं। वहीं स्कूल के द्वारा संचलित बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाया जाता हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो चुका हैं। बसों में किसी भी प्रकार का नंबरिंग सीसी टीव्ही कैमरा ट्रेंड ड्राइवर खिड़कियों में जाली नहीं होने के साथ अनुभवहीन शिक्षकों को संस्था में रखने के साथ ही शासन के द्वारा निर्धारित मानकों का पालन भी नहीं किया जा रहा हैं जिससे बीते वर्ष संस्था का रिजल्ट भी खराब रहा हैं। अभिभावकों के द्वारा आपत्ति दर्ज करने पर बच्चों को संस्था से निकालने की धमकी दी जाती हैं जिससे कि अभिभावक भी डरे हुए रहते हैं। ज्ञापन के माध्यम से श्री चौधरी ने जॉच टीम गठित करने के साथ प्राचार्य के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए पदमुक्त करने की मांग किया हैं वहीं ज्ञापन की प्रतिलिपि थाना प्रभारी राजपुर अनुविभागीय अधिकारी राजपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर को प्रेषित किया हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!