September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला स्तरीय चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में लघु वनोपज सहकारी संघ के जिलाध्यक्ष ने लगाया अपमान का आरोप,,,कहा कभी माफ नहीं करूंगा…

बलरामपुर। शासन द्वारा तेंदूपत्ता हितग्राहियों को दी जाने वाली महत्वपूर्ण योजना के तहत जिले में मंगलवार को जिला स्तरीय चरण पादुका वितरण कार्यक्रम आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद सहित विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिले के भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयों सहित कांग्रेस नेता व लघु वनोपज सहकारी समिति के जिला अध्यक्ष लालसाय मिंज मौजूद थे।लेकिन कार्यक्रम के शुरू होते ही जब मंच संचालन कर रहे व्यक्ति ने लालसाय मिंज का नाम नही लिया तो वे भड़क गए और अपने को अपमानित महसूस करते हुए कार्यक्रम स्थल से उठकर जाने लगे जिसके बाद बलरामपुर डीएफओ के मान मनुव्वल के बाद कार्यक्रम में रुके।

       मंगलवार को बलरामपुर जिले के आडोटोरियम हाल में शासन की महत्वकांक्षी योजना के तहत जिला स्तरीय चरण पादुका कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के महिला सदस्यों को चरणपादुका(जूती) वितरित की जानी थी।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरगुजा के सांसद चिंतामणि महराज सहित विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल सहित कई बड़े भाजपा के पदाधिकारियों व वन विभाग के डीएफओ सहित एसडीओ रेंजर एवं तमाम बड़े नेता तथा जिले के अधिकारी उपस्थित थे।इसी कार्यक्रम में लघु वनोपज सहकारी समिति के जिलाध्यक्ष लालसाय मिंज को भी विशिष्ट अतिथि बतौर मौजूद थे।जैसे ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई मंच संचालन कर रहे पुष्कर बरवा ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों को माइक से मँच पर विराजमान के लिए संबोधित किया परंतु लालसाय मिंज का नाम नहीं लिया जिससे लालसाय मिंज भड़क गए और अपने आप को अपमानित महसूस करते हुए वहाँ से जाने लगे।जिसके बाद बलरामपुर डीएफओ आलोक कुमार बाजपेयी ने स्थिति को सम्हालते हुए तत्काल लालसाय मिंज को मनाया जिसके बाद लालसाय मिंज कार्यक्रम में शिरकत की।

        लघु वनोपज सहकारी संघ के जिलाध्यक्ष ने लालसाय ने बताया कि जिला स्तरीय चरण पादुका कार्यक्रम में मुझे विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाया गया था। मँच में सभी भाजपा के लोगों को माइक से बुलाकर मँच पर बैठाया गया परंतु मुझे तब बुलाया गया जब मैं वहाँ से उठकर जाने लगा और मुझे पीछे सीट पर बैठाया गया।उन्होंने कहा कि माइक संचालन कर रहे पुष्कर बरवा ने सभी कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष को बुलाकर मँच में बैठाया और मुझे सबसे अंतिम में जब मैं कार्यक्रम से उठकर जाने लगा उस समय मुझे बुलाकर मँच में पीछे बैठाया गया।स्वागत के कड़ी में भी मुझे सबसे पीछे बलरामपुर के एक प्रबंधक द्वारा स्वागत कराया गया।इस कार्यक्रम में मुझे अपमानित किया गया।कार्यक्रम के आयोजक एसडीओ मिश्रा वहाँ के रेंजर उनके प्रति खेद व्यक्त करता हुँ इन्होंने मेरे साथ इस तरह का व्यवहार बरते हैं इसके लिए मैं उनको कभी माफ् नहीं करूंगा।

देखें वीडियो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!