
बलरामपुर/सनावल। ट्रांसफार्मर में काम करने के दौरान बिजली की करंट लगने से सविंदा कर्मचारी के बुरी तरह से झुलस जाने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बलरामपुर जिले के रघुनाथपुर में बिजली बनाने के लिए ट्रांसफार्मर में चढ़े युवक की करेंट लगने से बुरी तरह झुलस जाने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बलरामपुर पुलिस ने बताया कि घटना 22 मई को दिन के 12 बजे की है जहां 25 वर्षीय तबारक हुसैन जो कि संविदा में बिजली पावर हाउस सनवाल में काम करता था।जे ई दानिस राजा ने तबारक हुसैन को सनवाल ट्रांसफार्मर के पास काम करने के लिए बुलाया।जिसके बाद उन्होंने बिजली ऑफिस के संदीप ठाकुर से परमिशन लेकर बिजली पोल में चढ़ कर काम कर रहा था। उसी बीच संदीप ठाकुर के द्वारा बिना परमिशन बिजली चालू कर दिया जिससे तबारक हुसैन जल कर झुलस गया और उसका चेहरा गला,पेट प्राइवेट पार्ट पैर भी जल गया था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी संदीप ठाकुर पिता लक्ष्मी प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी जौराही थाना रघुनाथनगर के विरुद्ध धारा 125( b), 110 b,ns कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक गजपति मिर्रे थाना प्रभारी सनवाल सहायक उपनिरीक्षक रोशन लकड़ा आर मरावी, आरक्षक कृष्णा सिंह मरकाम विजय शुरूता एवं थाना सनवाल के पुलिस स्टाफ सक्रिय रहे।



