September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

कृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आयुष्मान कार्ड से 6 वर्षीय नैना को मिला मुफ्त ईलाज,,,योजना से निम्न वर्गीय परिवारों को आर्थिक रूप से मिल रहा संबल…

बलरामपुर। कभी-कभी जीवन में अचानक ऐसे मोड़ भी आते है, जो दुखद भी हो सकता है और उम्मीद से भरा भी। ऐसे ही घटना 6 वर्षीय बालिका नैना के जीवन में घटित हुई। विकासखंड बलरामपुर के ग्राम महाराजगंज निवासी श्री कालिचरण सोनवानी की बेटी नैना सोनवानी 6 वर्ष की है वह प्राथमिक शाला महाराजगंज में अध्ययनरत है। एक दिन स्कूल वापसी के दौरान दुर्घटना में नैना के पैरों में गंभीर चोट लगी। नैना की तबियत बिगड़ती देख श्री कालिचरण ने तुरंत उपचार के लिए नैना को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच उपरांत पता चला की नैना के दाहिने पैर में अंदरूनी चोट लगी है, जिसके लिए रॉड लगाना आवश्यक है और तत्काल इलाज जरूरी है डॉक्टर ने बताया कि इसमें लगभग 15 हजार रूपये का खर्च होगा। श्री कालिचरण जो खेती-बाड़ी कर घर का खर्च चलाते है। खेती के इस मौसम में पहले से ही खाद-बीज और परिवार के खर्चों का बोझ था। ऐसे में इतनी बड़ी रकम जुटाना आसान नहीं था। तब इस दुःख के समय में आयुष्मान कार्ड सहारा बनी।

    जिला चिकित्सालय बलरामपुर में ही नैना का ईलाज शुरू हुआ और पूरे इलाज का खर्च आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क किया गया। चिकित्सकों की टीम के निष्ठा और संवेदनशीलता से सफल ऑपरेशन हुआ, अब नैना के पैर में लगी रॉड भी निकाली जा चुकी है। कुछ दिनों में नैना पहले की तरह चल-फिर सकती है, स्कूल में होने वाले खेल-कूद में अपनी पसंदीदा गतिविधियों में भाग ले सकती है। नैनी कहती है कि बड़ी होकर अफसर बनना चाहती है। नैना के पिता श्री कालिचरण बताते है कि आयुष्मान कार्ड से मेरी बेटी का सफल ईलाज हुआ है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!