July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

महिला के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

बलरामपुर। महिला के साथ यौन शोषण करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

       पुलिस ने बताया कि थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत निवासरत पीड़िता अपने पति के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके ही जाति रिश्तेदार ग्राम सोनहरा के रहने वाले सुखलाल पिता मोहन साय,जाति कोडाकू उम्र 25 वर्ष के द्वारा पीड़िता को उसके घर में अकेला पाकर दिनांक 09 मार्च से 05 जुलाई तक कई बार जबरन दुष्कर्म किया है तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया गया है। दिनांक 09 जुलाई को भी पीड़िता को घर में अकेला पाकर आरोपी सुखलाल के द्वारा पीड़िता से बलात्कार करने की कोशिश किया। जब पीड़िता ने उसका विरोध करते हुए आरोपी सुखलाल को घटना के बारे में लोगों को बताने और पुलिस में रिपोर्ट करने के बात कहने पर आरोपी सुखलाल गुस्सा होकर पीड़िता के साथ मारपीट कर दात से काट दिया और वहां से भाग गया। पूर्व में पीड़िता आरोपी के जान से मारने की धमकी तथा लोक लाज बेज्जती के डर से किसी को घटना के बारे में नहीं बताई लेकिन आरोपी के द्वारा बार-बार दुष्कर्म करने से तंग आकर पीड़िता के द्वारा थाना बलरामपुर में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।

       प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बलरामपुर में धारा 64(2)(एम) तथा 351(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर तत्काल प्रकरण के आरोपी सुखलाल को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!