November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय पहुँची प्रभारी सचिव श्रीमती कंगाले,,,बच्चों से किया सीधा संवाद…

बलरामपुर। जिले के प्रवास पर पहुँची जिले के प्रभारी सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने बलरामपुर स्थित भेलवा डीह पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय पहुँचकर बच्चों से किया सीधा संवाद।

   कभी-कभी प्रशासनिक दायित्वों के बीच ऐसे क्षण भी आते हैं, जब दिल बच्चों की मासूम मुस्कान में खो जाता है। ऐसा ही एक पल देखने को मिला जब छत्तीसगढ़ शासन की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव एवं बलरामपुर जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने विकासखंड बलरामपुर स्थित पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय, भेलवाडीह का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर राजेन्द्र कटारा पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल, वन मंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर मौजूद रहे।

      विद्यालय पहुँचते ही प्रभारी सचिव का नन्हें छात्र-छात्राओं ने मिलकर मनमोहक गीत के माध्यम से उनका स्वागत किया। उनकी निश्छल मुस्कान और सुरों की मिठास ने पूरे वातावरण को एक आत्मीय ऊर्जा से भर दिया।

     बच्चों के साथ संवाद करते हुए प्रभारी सचिव ने न केवल उनका नाम, कक्षा और गांव के बारे में जानकारी ली, बल्कि उनके सपनों के बारे में जानने की कोशिश की। जब उन्होंने पूछा “बड़े होकर क्या बनना चाहते हो?”, तो उत्तर में किसी ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई, किसी ने शिक्षक, किसी ने इंजीनियर। बच्चों की आंखों में झलकते आत्मविश्वास और उनके सपनों की उड़ान को देख उन्होंने कहा कि पढ़ाई, अनुशासन और आत्मविश्वास से आप जीवन में किसी भी ऊंचाई तक पहुंच सकते हो। यह विद्यालय आपकी पहली सीढ़ी है, इसे मजबूती से पकड़ो और आगे बढ़ते चलो। उन्होंने बच्चों को न सिर्फ प्रोत्साहित किया, बल्कि यह भी विश्वास दिलाया कि शासन उनके साथ है, उनके हर सपने में, हर संघर्ष में। प्रभारी सचिव ने बच्चों को स्कूल किट वितरित किए, और बच्चों के आग्रह पर उनके साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाया। यह क्षण सिर्फ एक चित्र नहीं था, बल्कि बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा भी मिली। विद्यालय परिसर और शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके जीवन में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!