September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिले के प्रवास में पहुँची प्रभारी सचिव श्रीमती कंगाले ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक,,,ली विभिन्न योजनाओं की जानकारी…

बलरामपुर। जिले में अपने प्रवास के दौरान पहुँची छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले संयुक्त जिला कार्यालय भवन में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

     बैठक में प्रभारी सचिव श्रीमती कंगाले ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि अधिकारी योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें और लक्ष्यानुरूप प्रगति अर्जित करें, जिससे जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में ईको-टूरिज्म की व्यापक संभावनाएं हैं, जिसके लिए एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।प्रभारी सचिव ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए अविवादित, विवादित नामांतरण, सीमांकन, त्रुटि सुधार सहित लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जनमन योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

     उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य इन समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत संचालित गतिविधियों और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्राप्त उपलब्धियों की भी जानकारी ली।

        कृषि विभाग के तहत किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने किसानों को प्राप्त लाभ और नवाचारों के माध्यम से कृषि क्षेत्र को सशक्त करने की बात कही। उन्होंने पूर्व में पंजीकृत किसानों के अद्यतन पंजीयन को भारत सरकार के निर्देशानुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए तथा शिक्षकों को समय-समय पर आधुनिक शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकें। बैठक में जल जीवन मिशन, खाद-बीज, सौर सुजला योजना, उद्योग विभाग की योजनाएं, स्वच्छ भारत मिशन, रोजगार सृजन कार्यक्रम, रेशम विभाग की गतिविधियां और अन्य विभागीय योजनाओं की भी गहन समीक्षा की गई।

      बैठक में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिले की प्रमुख उपलब्धियों और प्रशासनिक कार्यों से प्रभारी सचिव को अवगत कराया। कलेक्टर श्री कटारा ने जिले की भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक संरचना की परिचयात्मक जानकारी दी। उन्होंने जिले की प्रमुख विशेषताओं, विकास की दिशा में चल रहे प्रयासों, प्रमुख योजनाओं की प्रगति तथा स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली चुनौतियों की भी विस्तृत रूप से जानकारी दी।

     पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु किए गए प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजीबद्ध अपराधों की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप कई गंभीर मामलों का शीघ्र निराकरण हुआ है। संभावित अपराधों की रोकथाम हेतु समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, रात्रि गश्त, निगरानी एवं सतर्कता को बढ़ाया गया है।

वनमण्डलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेई ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जिले में किए जा रहे व्यापक पौधारोपण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागरिकों द्वारा अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ रही है। उन्होंने हाथियों द्वारा की गई क्षति की पूर्ति हेतु प्रभावित ग्रामीणों को नियमानुसार पारदर्शी ढंग से मुआवजा वितरण की जानकारी भी दी। साथ ही उन्होंने जिले के वन क्षेत्रों और प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

          बैठक में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल, वनमण्डलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!