September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

वाड्रफनगर क्षेत्र में लाखों का फ्राड करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,,,दिल्ली से हुआ गिरफ्तार…

वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में फ्रॉड करने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर सलाख़ों के पीछे भेज दिया है।आरोपी सेनेटाइजर छिड़काव के नाम पर लाखों रुपये हेराफेरी कर फरार चल रहा था।

      जानकारी के अनुसार दिनांक 18/01/24 को प्रार्थी ओमप्रकाश कुशवाहा पिता राम जनक उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 2 बाजारपारा वाड्रफनगर पुलिस चौकी में लिखित आवेदन दिया कि वर्ष 2021 में यह एवं उसके मित्र रजनीश गर्ग युवा साथी फाउंडेशन संस्था के प्रमुख की मुलाकात दिल्ली में राजेश कुमार और मनोज चौहान से हुई जिनसे मिलकर उनके द्वारा एक एग्रीमेंट साइन किया गया जिसमें गांव में सैनिटाइजर छिड़काव करने का कार्य लिया। उसके एवज में मनोज चौहान के द्वारा तीन बार में 03 लाख 30 हजार रुपए अपने खाते में अमानत राशि के रूप में जमा करवाया गया, बाद में राजेश कुमार के द्वारा 400 लीटर सैनिटाइजर यूके रोडलाइंस के माध्यम से सूरजपुर भेजा गया। प्रार्थी एवं रजनीश गर्ग के द्वारा गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव मजदूर के माध्यम से करवाया गया जिनकी भुगतान राशि करीब 6 लाख हुई। मामले में कुल राशि 930000 रु की हेरा फेरी की गई थी। राशि मांगने पर राजेश कुमार और मनोज चौहान के द्वारा आनाकानी की जा रही थी।

       पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में अपराध कायम कर धारा 420,34 ipc के तहत विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान बार-बार आरोपियों की पता तलाश उनके पते पर जाकर की जा रही थी परंतु वह सभी फरार चल रहे थे। इस तारतम्य में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के द्वारा विशेष अभियान चलाकर फर्जी करने वालों के खिलाफ नकेल कसने के लिए टीम गठित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम दिल्ली पहुंची जहां आरोपी मनोज कुमार चौहान पिता बिरझन चौहान उम्र 44 वर्ष निवासी नोएडा दिल्ली अपने घर पर उपस्थित मिला। पूछताछ में उसने फर्जी की राशि अपने खाता में लेना स्वीकार किया तथा उक्त राशि में से आधे से अधिक राशि राजेश कुमार के खाता में ट्रांसफर कर दिया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!