September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

सड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेष
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य किया गया कार्य विभाजन,,,राजपुर में श्री प्रधान सम्हालेंगे एसडीएम की जिम्मेदारी…

बलरामपुर/राजपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों के मध्य पदस्थापना में आंशिक फेरबदल किया गया है। जिसके तहत संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज देवेन्द्र कुमार प्रधान को राजपुर अनुविभाग अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दंडाधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर आनंद राम नेताम को अनुविभाग बलरामपुर के अतिरिक्त अनुविभाग रामानुजगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर राजीव जेम्स कुजूर को आगामी आदेश तक बलरामपुर नियत किया गया है।

       इसी प्रकार कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के लिए आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसके अंतर्गत तहसीलदार राजपुर श्रीमती पूनम रश्मि तिग्गा को कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा बलरामपुर एवं नायब तहसीलदार नरेन्द्र कुमार कंवर को प्रभारी तहसीलदार राजपुर बनाया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!