November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

उत्तरप्रदेश छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा किया जप्त,,,जप्त नशीला पदार्थ की कीमत एक करोड़ तीस लाख रुपये…

बलरामपुर/बसंतपुर। उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र में जाँच के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध नशीला पदार्थ जप्त करने में बड़ी सफलता हासिल किया है।पुलिस ने करीब 14 क्वीन्टल 44 डोडा, कीमती करीब 01 करोड़ 30 लाख का माल बरामद किया है।

      पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर के निर्देश पर उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र थाना बसंतपुर पुलिस के द्वारा लगातार पेट्रोलिग एवं एम.सी.पी. की कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा परिवहन में सम्मिलित आरोपियों के विरूध कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। इस तारतम्य में उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के बार्डर एरिया धनवार चेकपोष्ट पर पुलिस, आरटीओ एवं अन्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की लगातार चौबिसों घंटे चेकिंग की जा रही है। इस क्रम में वाहनों के जाँच के दौरान दिनांक 08/06/2025 को मुखबिर से थाना बसंतपुर पुलिस को सूचना मिली कि धनवार आर.टी.ओ. बेरियर के पास एक ट्रक वाहन संदिग्ध हालत में खड़ा है, जिसमें कुछ अवैध सामाग्री लोड हो सकती है। सूचना प्राप्त होने पर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर संदिग्ध वाहन को चेक किया गया। वाहन के जाँच करने पर वाहन के भीतर 90 बोरियों में भरा हुआ मादक पदार्थ डोडा कुल वजन करीब 14 क्वीन्टल 44 किलोग्राम पाया गया जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। जप्त किए गए मादक पदार्थ डोडा की कीमत करीब 01 करोड़ 30 लाख है। पुलिस ने धारा 15 (सी) 25,29 एन.डी.पी.एस. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!