
राजपुर। तेज रफ्तार का कहर फिर एक बार देखने को मिल रहा है जहाँ देर शाम करीब आठ बजे एक दर्दनाक हादसा में एक युवक की जान चली गई।खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और मोटरसाइकिल सवार युवक की पहचान कर घटना की जाँच में जुट गई।
घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेवारी के फफूंदीपारा की है। देर शाम करीब आठ बजे की एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक घोरघड़ी निवासी खेल साय पिता बितुल 25 वर्ष दुर्घटना का शिकार हो गया। बितुल साय एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था तभी वह अपनी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल होंडा साइन पर नियंत्रण नहीं कर सका और सेवारी एवं घोरघड़ी के बीच फफूंदीपारा के पास पड़ने वाले पुल के नीचे जा गिरा। पुल से गिरने पर युवक का सर पुल के नीचे पत्थर से जा टकराया जिससे उसका सर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घटना की जाँच में जुट गई है।



