
राजपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषकों को सही गुणवत्ता के बीज खाद कीट नाशक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश पर उपसंचालक कृषि तथा अनुविभागीय अधिकारी राजपुर के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा राजपुर स्थित विभिन्न खाद बीज दुकानो का औचक निरीक्षण किया गया।

बलरामपुर कलेक्टर ने बैठक के दौरान जिले के सभी खाद बीज दुकानों में अमानक रूप से बेचने वालों पर सतत निगरानी हेतु निर्देशित किया था इस तारतम्य में गुरुवार को राजपुर स्थित आर्यन एग्रीकल्चर तथा उत्कर्ष कृषि सेवा केंद्र को स्टॉक पंजी संधारण नहीं करने तथा बिल बुक सही संधारण नहीं करने के कारण नोटिस देकर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार राजपुर नरेंद्र कंवर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजपुर आशीष सिन्हा सहायक प्रौधोनिकी प्रबंधक राजीव चौबे उपस्थित थे।



