September 26, 2026 |

BREAKING NEWS

छात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

हाथी निगरानी में रात्रि गश्त कर रहे वन विभाग को मिली बड़ी सफलता,,,6 नग साल का लट्ठा सहित पिकअप को किया जप्त…

राजपुर। रात्री गश्त के दौरान हाथी निगरानी में गए वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है।वन विभाग की टीम ने रेवतपुर के जंगल से भारी मात्रा में लकड़ी लोड पीकप को जप्त किया है।

     घटना बीती रात लगभग दो बजे की है।रेवतपुर के जंगलों में हाथी के निगरानी में लगे वन विभाग के कर्मचारी रात्री गश्त में थे तभी मुखबीर से सूचना मिली कि बरियों सर्किल के रेवतपुर के जंगल में रेवतपुर बिट के कक्ष क्रमांक P 2563 में लकड़ी तस्कर पीकप क्रमांक UP 65 JT 2926 में 6 नग साल का लट्ठा लोड कर भागने के फिराक में है।जानकारी लगते ही तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई।टीम ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी लोड पीकप को जप्त कर लिया है।वन विभाग की टीम को देखकर वाहन चालक इलियास खान एवं उसका भाई रमजान खान मौके से भागने में कामयाब रहे। वन विभाग की टीम ने बताया कि पीकप से 1.914 घन मीटर लकड़ी को जप्त किया गया है जिसकी बाजार मूल्य लगभग 73000 रुपये है। वन विभाग ने भा. वन अधिनियम 1927 की धारा 52(3),33(1)च,छ. ग. अभिवहन गमन वनोपज 2001(3)ग व लोक संपत्ति नुकसानी निवारण  अधिनियम 1984 (3) 1 के तहत कार्यवाही करते हुए पीकप को राजसात की कार्यवाही कर रही है।लकड़ी तस्कर बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

     इस कार्यवाही में उप वनमंडलाधिकारी रविशंकर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन साहू के दिशा निर्देश पर बरियों सर्किल इंचार्ज एली एलसा मिंज परिक्षेत्र सहायक अमृत प्रताप सिंह वनपाल श्रीमती मालती माझी वन रक्षक प्रमिट कुमार एक्का कुंदन कुमार पैकरा भूपेंद्र प्रताप सिंह एवं पुनीत कुमार सिंह सक्रिय थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!