September 26, 2026 |

BREAKING NEWS

छात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान
आस्थाकोरियागैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को मिली खुशियों की चाबी,,,635 हितग्राहियों को कराया गया सामूहिक गृह प्रवेश,,प्रधानमंत्री कर रहे गरीबों की चिंता,,,जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल…

राजपुर। चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चाँची में प्रधानमंत्री आवास योजना के सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम में 635 लाभान्वित हितग्राहियो को नवीन आवास का प्रमाण पत्र एवं चाभी प्रदान कर गृह प्रवेश कराया गया।

      चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत छत्तीसगढ़ में 3 लाख से अधिक नवनिर्मित पक्के आवासों का समूहिक गृह प्रवेश कराया गया।इस तारतम्य में राजपुर विकास खंड के ग्राम चांची में प्रधानमंत्री आवास योजना के सामुहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित की गई।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार गांव,गरीब परिवारों की चिंता कर रही है और उसी का परिणाम है की लम्बे समय से रुके हुए प्रधानमंत्री आवास का कार्य तेजी से पूर्ण हो रहा है। प्रदेश की विष्णुदेव सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने हेतु दृढ़ संकल्पित है।मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन से छत्तीसगढ़ का तेजी के विकास हो रहा है।

        इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनार सिंह,जनपद पंचायत के सभापति शिवनाथ जायसवाल,जनपद सदस्य बरियो श्रीमती सुमन मुकेश गुप्ता,जनपद सदस्य डिगनगर जगरानी खलखो,मुकेश गुप्ता,सरपंचगण,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल तिवारी,भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता,जनपद के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!