
राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर पुलिस ने बीती रात्रि गस्त के दौरान एक बोलेरो वाहन से अवैध रूप से कोयले का तस्करी करते 12 क्विंटल कोयले के साथ आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है कोयले की कीमत लगभग ₹6000 बताई जा रही है।
राजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार चंदन सिंह ने बताया कि बीती रात्रि गश्त पर निकले थे जहां मुखबीर से सूचना मिली कि बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 11 बीए 9139 से बोलेरो चालक श्याम गुप्ता उम्र 32 निवासी झिलमिली सूरजपुर के द्वारा बीती रात्रि महान टू खदान के पास ग्राम चौरा कोतरीपारा अवैध रूप से कोयला भरकर ले जा रहा था। इसी बीच मुखबिर में सूचना के बाद घेराबंदी कर पकड़ कर कार्रवाई करते हुए रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने बताया कि श्याम गुप्ता आदतन अपराधी है और लगातार बोलेरो वाहन से कोयला चोरी का काम करता है।



