September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर में दिखा पहली बार रसेल वाइपर,,लोगो में रहा कौतूहल का विषय,,,स्थानियों की मदद से साँप को पकड़कर किया वन विभाग के हवाले…

राजपुर। नगर के गांधी चौक के उसे समय भीड़ लग गई जब लोगों को पता चला कि रसेल स्नाइपर झाड़ियों में छिपा बैठा है देखते ही देखते भारी संख्या में लोग जमा हो गए इसके बाद सांप को पकड़ने के लिए फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी गई।
      बलरामपुर जिले के राजपुर गांधी चौक के समीप आज शाम 5 बजे रसेल वाइपर (जिसे जाड़ा साँप भी बोला जाता है) नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल घर के सामने देखने को मिली,साँप झाड़ियों के बिच छिपा बैठा था।जैसे ही लोगों की नजर साँप पर पड़ी लोगों में साँप को देखने को भारी भीड़ जमा हो गई। रसेल साँप होने की जानकारी आसपास में आग की तरह फैल गई जिसके बाद साँप को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।जिसके बाद रसेल साँप होने की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई ताकि वे सुरक्षित साँप को निकाल सके।परंतु वन विभाग के कोई भी कर्मचारी साँप को पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखा पाए जिसके बाद बुढाबग़ीचा निवासी राकेश दुबे व उसके एक सहयोगी को साँप पकड़ने के लिये बुलाया गया।।साँप को पकड़ने के लिए राकेश दुबे एवं उसके एक सहयोगी ने बड़ी हिम्मत कर काफी मशक्कत के बाद उक्त रसेल वाइपर को किसी तरह बोरे में कैद किया गया जिसके बाद वन विभाग की टीम को सुपुर्द किया गया।


बता दें कि बलरामपुर जिले के राजपुर शहर के बीचो-बीच गांधी चौक के समीप कुसमी मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल घर के बगल से होते हुए रसेल वाइपर शाम 5 बजे एक वेल्डिंग दुकान के बगल में अचानक सड़क पार कर झाड़ियों के बीच छिप गया था।साँप होने की जानकारी लगते ही लोगो मे एक भय का वातावरण भी निर्मित हो गया।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी गई परंतु वन विभाग में सांप को पकड़ने के लिए कोई भी यंत्र नहीं था। जिसके बाद स्थानीय बुढाबग़ीचा निवासी राकेश दुबे व उसके एक सहयोगी के द्वारा काफी मशक्कत के बाद सांप को बोरी में कैद किया गया। सांप को देखने लोगों में कोतुहल और चर्चा का विषय रहा कि राजपुर नगर के बीचो-बीच पहली बार रसेल वाइपर सांप देखने को मिला।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!