July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
क्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

वन विभाग की बड़ी कार्यवाही,लाखों रुपये के सागौन लट्ठे को किया जप्त,,,बोलेरो व पिकअप वाहन जप्त…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सागौन बीट कक्ष क्रमांक पी 2758 में बीती रात्रि करीबन ढ़ाई बजे लग्जरी बोलेरो वाहन से फॉलो करते एक पिकअप वाहन से 19 नग सागौन का लट्ठा तस्करी करते वन विभाग की टीम ने पकड़ा है।


        वन विभाग की टीम ने बताया कि  पिकअप वाहन और बोलेरो को जप्त कर लिया गया है। जप्त 17 नग सागौन लट्ठा की कीमत डेढ़ लाख रुपया बताया गया है। वन विभाग की टीम ने भाग रहे पीकअप को झींगों से 20 किलोमीटर दूर महगई के जंगल से पीछा कर कक्ष क्रमांक पी 2800 से घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीँ पिकअप चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।


       राजपुर वन विभाग के वनरक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राजपुर वन परिक्षेत्र के सागौन जंगल से तीन दिनों से तस्करी की सूचना मिल रही थी। बीती रात राजपुर वन विभाग की टीम 9:30 बजे से ही झींगों सागौन जंगल के करीब तैनात थे। रात्रि करीब 10:30 बजे तस्कर से बोलेरो वाहन और पिकअप वाहन से पहुंचे और बैटरी कटर मशीन से दो सागौन पेड़ काट दिए।जब बैटरी कटर मशीन की बैटरी डाउन हो गई तो वे पेट्रोल कटर मशीन से पेड़ काटने लगे। आवाज आने पर वन विभाग की टीम ने घेरा बंदी की तब तक तस्कर एक नग सागौन लट्ठा पिकअप वाहन में लोड कर लिए थे। जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची तो तस्कर 16 नग लट्ठा को वहीं पर छोड़कर पिकअप और बोलेरो वाहन लेकर भागने में कामयाब हो गए। वन विभाग के टीम ने बोलेरो वाहन को पीछा करते हुए बोलेरो वाहन तथा उसके चालक अबुलेस खान को पकड़ लिया।वहीँ वन विभाग की दूसरी टीम ने पिकअप वाहन को पीछा करते हुए लगभग 20 किलोमीटर दूर महंगाई जंगल से घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल की। वन विभाग की टीम ने बताया कि सभी तस्कर सागौन लट्ठे को जशपुर जिले के कुनकुरी ले जा रहे थे और वे तीन दिनों से इस कार्य को कर रहे थे।पुर्व में भी तस्करों ने यहाँ से सागौन की तस्करी की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!