July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
चुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पंचायतों में चुनावी सरगर्मियां हुई तेज,,,बुढाबग़ीचा जनपद सीट से आकाश अग्रवाल करेंगे 31 को अपना नामांकन…

राजपुर। पंचायतों में चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गई है।पंच से लेकर डीडीसी बीडीसी के उम्मीदवार अपनी जोर आजमाने में लगे हुए है।उम्मीदवार अपनी नामांकन को लेकर भी काफी अग्रेसिव नजर आ रहे हैं।सरपंच से लेकर बीडीसी व डीडीसी उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल करने भारी समर्थकों के भीड़ के साथ पहुँच रहें है। जहाँ जहाँ सामान्य सीट है वहाँ सबसे ज्यादा चुनावी हलचल देखी जा सकती है।ऐसे ही राजपुर से सटे ग्राम पंचायत बुढाबग़ीचा में देखी जा सकती है।जहाँ सामान्य सीट होने के कारण यहाँ चूनावी घमासान देखने को मिल सकता है।इस सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी आकाश अग्रवाल द्वारा नामांकन दाखिल के लिए विशाल रैली का आयोजन की तैयारी जोरों पर है।


          राजपुर जनपद के क्षेत्र क्रमांक 09 कोटगहना बुढाबग़ीचा में सामान्य सीट होने के कारण यहाँ चुनावी सरगर्मियां काफी गरमा गई है।इस जनपद क्षेत्र से भाजपा समर्थित उम्मीदवार आकाश अग्रवाल मैदान में है।बुढाबग़ीचा से जनपद सदस्य के उम्मीदवार आकाश अग्रवाल 31 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जिसके लिए तैयारी काफी जोरों पर है।बुढाबग़ीचा के बिरनीपारा धान मंडी चटरोगीडाँड़ मैदान से रैली प्रारम्भ होकर राजपुर के गाँधी चौक होते हुए राजपुर जनपद कार्यालय पहुँचेगी जिसके बाद वहाँ नामांकन दाखिल किया जाएगा। रैली में भारी संख्या में मोटरसाइकिल ऑटो सहित अन्य वाहनों का काफिला होगा जहाँ हजारों की संख्या में उनके समर्थक उपस्थित होंगे जिसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है।वहीँ नामांकन दाखिल करने के बाद हाई स्कूल मैदान महुआपारा में आमसभा की जाएगी।
          आपको बता दे कि आकाश अग्रवाल अशोक अग्रवाल (कोढ़ी) के पुत्र हैं।अशोक अग्रवाल इस क्षेत्र में कम्बल वाले बाबा के नाम से जाने जाते हैं।उन्होंने धार्मिक सामाजिक कार्यों में लगातार कार्य करते हुए अपनी पहचान बनाई है।अशोक अग्रवाल कम्बल वाले बाबा और भंडारा वाले के नाम से इस क्षेत्र में जाने पहचाने जाते हैं।उन्होंने बुढाबग़ीचा पंचायत में शासन की कई योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित किया है।बुढाबग़ीचा पंचायत में लोगों को पेयजल सुविधा के लिए अनेको कार्य किये हैं।ऐसे में उनके पुत्र जनपद सदस्य के उम्मीदवार आकाश अग्रवाल को इस क्षेत्र में काफी फायदा मिल सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!