September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
चुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नागरीय चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक,,,पार्षद हेतु संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा…

राजपुर। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अब नागरीय चुनाव को लेकर गहमा गहमी काफी तेज हो गई है। नागरीय चुनाव में संभावित उम्मीदवारों चयन को लेकर भाजपा द्वारा सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा एवं चुनाव प्रभारी रामलखन पैकरा की उपस्थिति में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों व मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नगर के शिशुमन्दिर में बड़ी बैठक आयोजित की गई।
      नागरीय चुनाव के लेकर गहमा गहमी काफी तेज हो गई है।मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अब यह कयास लगाया जा रहा है आगामी 20 जनवरी तक चुनाव आयोग चुनाव की घोषणा कर सकती है।नगरीय चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा ने राजपुर के शिशुमन्दिर में बड़ी बैठक आयोजित की गई।बैठक में वार्ड पार्षदों के उमीदवारों को लेकर रायशुमारी की गई।बैठक के दौरान सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि जिस तरह से आप विधानसभा में एक जुटता का परिचय देते हुए भाजपा को जीत दिलाए हैं उसी तरह नागरीय चुनाव में एक जुट होकर सभी वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी सहित अध्यक्ष को जीताना है।बैठक में नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डों से आये लोगों से अपने अपने वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम सुझाने का प्रस्ताव दिया गया,जिसके बाद वहाँ उपस्थित लोगों ने चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की। नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डों के लिए दो से तीन उम्मीदवारों ने अभी अपनी अपनी दावेदारी पेश की है,वहीँ अध्यक्ष पद के लिए सात लोगो ने अपनी दावेदारी पेश की है।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात 118 वाँ एपिसोड सुना गया।                                                             इस दौरान सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा,नागरीय निकाय चुनाव प्रभारी रामलखन पैकरा भाजपा महामंत्री संजय सिंह गौरी अग्रवाल शिवनाथ यादव प्रवीण अग्रवाल मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव महामंत्री संतोष तिवारी अनिल तिवारी धारम सिंह मनोज बंसल संतोष पाण्डे प्रदीप जायसवाल अनिल दुबे राजेन्द्र सिंह शुभम सोनी पंकज गुप्ता कैलाश अग्रवाल संजय सोनी सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित थे।


भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन हेतु की पर्यवेक्षक व समिति की गठन :- भाजपा नागरीय चुनाव को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहा है। इस चुनाव में भाजपा ने वार्ड पार्षद हेतु जिताऊ प्रत्याशी को लेकर भी बेहद गंभीर है। भाजपा ने वार्ड पार्षदों के चयन भी आपसी समझौते के तहत जितने वाले प्रत्याशी को ही टिकट देने की तलाश में है इसलिए भाजपा ने प्रत्येक वार्डों के लिए पर्यवेक्षक सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक समिति गठित की है जो वार्डों में सर्वे कर जिताऊ प्रत्याशी के नाम तलाशेंगे।गठित चयन समिति वार्डों में अपना सर्वे कर दो दिनों में अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौपेंगे जिसके बाद आगामी 25 जनवरी तक भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!