July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र व संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण,,हमाली का पैसा नहीं दिए जाने पर लगाई कड़ी फटकार,,,दिए जाँच के आदेश…

राजपुर। धान उपार्जन केंद्रों से लगातार मिल रहे शिकायतों के बाद बलरामपुर जिले के कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने आज विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। राजपुर धान खरीदी केंद्र जब कलेक्टर पहुंचे तो यहां न सिर्फ धान खरीदी में अनियमितता पाई गई बल्कि मजदूरों को हमाली का पैसा भी नहीं दिया जा रहा था इसे लेकर कलेक्टर काफी नाराज हुए और उन्होंने मौके पर ही समिति प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
     कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बलरामपुर पस्ता और राजपुर के धान खरीदी केन्द्र राजपुर व धान संग्रहण केन्द्र डकवा का निरीक्षण किया। कलेक्टर नेे धान उपार्जन केन्द्र पस्ता, राजपुर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक से अब तक हुए धान खरीदी और उठाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समय पर धान की आद्रता एवं गुणवत्ता की जांच कर खरीदी करने को कहा। उन्होंने प्रभारियों को रोज की धान आवक की स्टेकिंग करने एवं गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि धान उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव नियमित रूप से किया जाए। इस दौरान उन्होंने धान बेचने आये किसानों से भी चर्चा कर सुविधाओं की जानकारी ली।


           राजपुर धान खरीदी केंद्र में जब कलेक्टर ने किसानों से भी बात की और उनसे पूछा कि वह अगर मजदूर लेकर आते हैं तो उन्हें इसका पैसा मिलता है कि नहीं तो किसानों ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें एक बार भी मजदूरों का पैसा नहीं मिला है। कलेक्टर इस पर भी काफी नाराज हुए और धान खरीदी के नोडल अधिकारी एसडीएम को जांच करने के निर्देश जारी कर दिए। कलेक्टर ने विपणन विभाग एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि इस साल और पिछले साल के किसानों का खाता भी चेक किया जाए साथ ही साथ इस मामले में पूरी जांच करते हुए समिति प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है।


धान संग्रहण केंद्र डकवा का भी लिया जायजा :-
कलेक्टर श्री कटारा ने धान संग्रहण हेतु बनाए गए संग्रहण केंद्र डकवा का भी जायजा लिया इस दौरान उन्होंने संग्रहण केन्द्र प्रबंधक से बात कर धान संग्रहण हेतु किये जा रहे व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संग्रहण केन्द्र में संग्रहण शुरू करने के पहले संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। संग्रहण केन्द्र में विद्युत, फेसिंग, डेनेज की समुचित व्यवस्था करने को कहा। कलेक्टर ने धान संग्रहण केन्द्र में सुरक्षा के तहत सभी आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने स्टेकों को ढककर रखने, असामयिक परिस्थितियों में मौसम के दृष्टिगत पानी निकासी हेतु नाली की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन आ रही गाड़ियों को तुरंत खाली करने की व्यवस्था करने व स्टेक प्लान के अनुसार ही भण्डारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजपुर राजीव जेम्स कुजूर, खाद्य अधिकारी शिवेंद्र कामटे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!