November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
कोरियाक्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कुसमी मुख्य मार्ग सेवारी में कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर,,,दो लोगो की मौके पर हुई मौत…

राजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सेवारी में एक भीषण हादसे में दो लोगो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची।


       जानकारी के अनुसार घटना राजपुर कुसमी मुख्य मार्ग ग्राम सेवारी की है दोपहर करीब 3:30 बजे शंकरगढ़ से राजपुर की तरफ आ रही बोलेनो कार क्रमांक CG 30 E 3429 के चालक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 DV 7360 में सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।घटना में मोटरसाइकिल में सवार अम्बिकापुर भगवानपुर निवासी दो लोगो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के पश्चात कार सवार चालक फरार हो गया।घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँच गई।खबर लिखे जाने तक मोटरसाइकिल सवार युवकों का नाम पता नही चल सका है।पुलिस ने मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी है। घटना पश्चात पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि मृतक आपस मे चचेरे भाई लगते थे।मृतकों की शिनाख्त घनश्याम खलखो पिता अजय राम 32 वर्ष व उसके चचेरे भाई रुपेश खलखो पिता विजय राम 16 वर्ष के रूप में हुई है। घनश्याम अपने भाई के साथ ससुराल जशपुर के सन्ना जा रहा था। दोनों की मौत से घर व ससुराल में मातम पसर गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!