
पस्ता। पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वाले मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
जानकारी के अनुसार थाना पस्ता में धारा 20 बी Ndps act के तहत दिनांक 20/ 11/ 24 को मुखबीर की सूचना पर दो अपचारी बालको से 1 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गंजा पकड़ा गया था तथा अपचारी बालक एवं विक्रेता चंद्रदेव सिंह निवासी डूमरखी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। पूछताछ पर गंजा बिक्री करने वाले मुख्य सरगना ग्राम सराय टोला थाना तूमला जिला जशपुर निवासी रामसेवक राम चौहान पिता शोभित राम चौहान जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था, जिसे आज दिनांक को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



