September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर एवं धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

राजपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने राजपुर विकासखण्ड क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि पहाड़ी कोरवा बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना शासन की प्राथमिकता है तथा अच्छे भविष्य के अवसर देने की मंशानुरूप शासन द्वारा ऐसे स्कूल संचालित किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो और इसका लाभ बच्चों को मिले। कलेक्टर ने प्रत्येक कक्षा में पहुंच बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई की गुणवत्ता और उनकी शैक्षणिक प्रगति का जायजा लिया। बच्चों से उनकी दिनचर्या और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय परिसर में दी जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने रसोईघर पहुंच भोजन व्यवस्था भी देखी। साथ ही भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण व स्वादिष्ट भोजन प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन और सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करें।

धान खरीदी केंद्र राजपुर का किया औचक निरीक्षण :- कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने धान खरीदी केंद्र राजपुर का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने धान खरीदी प्रभारी से जारी टोकन, धान खरीदी प्रक्रिया, नमी परीक्षण, तौल, बारदाना और भंडारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल इत्यादि के संबंध में भी पूछा साथ ही धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था को लेकर कृषकों से चर्चा भी की। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान संबंधितों को किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नमी परीक्षण में पारदर्शिता बनाए रखने और समय पर तौल प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने सतर्कता बरतने की बात कही। भंडारण की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि धान को उचित ढंग से सुरक्षित रखा जाए और किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो। उन्होंने धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री राजीव जेम्स कुजूर, जनपद सीईओ श्री अनिल तिवारी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!