
राजपुर। नगर पंचायत राजपुर के वार्ड न0 6 में संचालित सेंट जवियर्स स्कूल बड़े धूमधाम से 22 वां स्थापना एवं संत फांसिस जेवियर स्कूल दिवस के सुअवसर पर शाला वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० डी०एन० मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी के अनुपस्थिति में राजीव जेम्स कुजूर, एस०डी०एम० राजपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ० प्रीतम राम पूर्व विधायक सामरी एवं लुण्ड्रा एवं कुमार चन्दन सिंह, टी०आई० राजपुर, विश्वास कुमार गप्ता, पार्षद, वार्ड क्र० 6. डॉ० रामप्रसाद तिर्की, सी०एम०ओ० राजपुर, डॉ० बी एन द्विवेदी की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। स्कूल के प्रबंधक, फा० मिखाएल एक्का ने सभी अतिथियों का फूलगुच्छ से स्वागत किया। स्कूल बैड ने अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक आकर्षक पारेड के साथ अगुवाई किया। रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्कूल के प्राचार्य फा० सेबास्तियन तिग्गा ने शाला के वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम एवं स्कूल के मुख्य उद्देश्य शांति और सद्भाव, मेल-मिलाप पर प्रकाश डाला। सभी क्लास के बच्चों के धमाकेदार प्रस्तुतियों में भारत के सभी राज्यों के सांस्कृतिक नाच व भेष-भूषा को प्रमुखता से फोकस किया गया था जो अनेकता में एकता, भारतीय संस्कृति की विशेषता को दर्शाता है। कक्षा 6 वीं एवं 7 वीं के बच्चों ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के बारे ज्ञानवर्धक लघु नाटिका प्रस्तुति द्वारा सटीक संदेश दिया। कक्षा 7 वीं के बच्चों ने नारी सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया जो बहुत प्रभावशाली था। कार्यक्रम की कड़ी में नर्सरी एवं पी०पी० के नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा एक्शन सॉग, कक्षा पहली वेस्टर्न डांस, दूसरी संम्बलपुरी, थीम डास छठवीं व बारहवीं, कश्मीरी-बिहू डास तीसरी पांचवी, लोक नृत्य चौथी नवीं, गारबा डांस दसवीं, भरत नाट्यम व साउथ इंडियन आठवीं ग्यारवीं, राजस्थानी फोक डांस बारहवीं, एरोबिक डांस के मिक्स बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों देकर अतिथियों व अभिभावकों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि श्री कुजूर ने सी०बी०एस०ई० कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के टोपर्स को मोमेन्टो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यालय एवं प्रशासन के साथ एवं अभिभावक और प्रबंधन के साथ सामांजस्य रखने, विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ सर्वांगीण विकास के अवसर ढूंढ़ते हुए मंजिल के शिखर पहुंचने का संदेश दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ० प्रीतम राम ने सौ प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यालय द्वारा दिये जाने वाले उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कार एवं अच्छे माहौल की प्रसंशा की और कार्यक्रम का थीम शांति और मेल-मिलाप, सम्भाव के लिये कार्य करने के लिये अपील की। पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता ने वार्ड एवं विद्यालय के विकास में सहयोग देने के लिये अपनी उदारता प्रकट की।

इस शुभावसर पर सभी अतिथियों ने विद्यालय द्वारा प्रकाशित वार्षिक स्कूल मैगाजिन ‘जेवियाराईट्रा का विमोचन किया एवं पत्रिका के सफल प्रकाशन के लिये प्राचार्य एवं विद्यालय परिवार को बधाई दीं। इस मेगा प्रोग्राम का सफल संचालन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम सफल बनाने में सांस्कृतिक विभाग के संयोजक सुमनसाय एवं टीम का विशेष योगदान रहा था। स्कूल के उप प्राचार्य अमोल कुमार मरकाम के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर गणमान्य अतिथियों के साथ विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों के अभिभावकगण, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भारी संख्या में उपस्थित थे।


