July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,,,आरोपी के भाई से था मृतक का संबंध…

कुसमी। थाना कोतवाली बलरामपुर में दिनांक 15.11.2024 के प्रातः 07:15 बजे पारसनाथ पिता बेदी राम निवासी महाराजगंज ने सूचना दिया कि उसके ग्राम दहेजवार (कंचनपुर) में स्थित धान खेत में मानव कंकाल हड्डी व खोपड़ी पड़ा हुआ दिख रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए एफ.एस.एल. व जिला बलरामपुर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। टीम के द्वारा घटना स्थल से 03 मानव कंकाल का हड्डी, खोपड़ी, कपड़ा, पायल आदि जप्त किया गया।जिसके बाद पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना व सरहदी जिलों में दर्ज गुमशुदगी मामलों की जानकारी ली गई।जानकारी में थाना कुसमी जिला बलरामपुर के गुम इंसान क्रमांक 08/2024 में तीन लोग 01. श्रीमती कौशल्या पति सूरजदेव ठाकुर उम्र 35 वर्ष 02. मुक्तावती पिता सूरजदेव ठाकुर उम्र 17 वर्ष 03. मिन्टू ठाकुर पिता सूरजदेव ठाकुर उम्र 05 वर्ष सभी निवासी वार्ड क्र. 01 कुसमी दिनांक 26.09.2024 को अपने घर से कुसमी बाजार जाना बताकर निकले थे जो वापस घर नहीं आने पर सूरजदेव ठाकुर के द्वारा दिनांक 05.10.2024 को थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस के द्वारा उक्त गुम इंसान के तथ्यों का बारिकी से विश्लेषण कर गुम इंसान के परिजनों को सूचित किया गया।
गुम इंसान के परिजनों से घटना स्थल से जप्त कपड़े व वस्तुओं की पहचान कराई गई जिसमें परिजन सूरजदेव ठाकुर के द्वारा 01. श्रीमती कौशल्या पति सूरजदेव ठाकुर उम्र 35 वर्ष 02. मुक्तावती पिता सूरजदेव ठाकुर उम्र 17 वर्ष 03. मिन्टू ठाकुर पिता सूरजदेव ठाकुर उम्र 05 वर्ष सभी निवासी वार्ड क्र. 01 कुसमी के रूप में प्रारंभिक पहचान की गई।
घटना स्थल से जप्त कंकाल, खोपड़ी व हड्डियों का डॉक्टरों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पी.एम. उपरान्त डॉक्टरों के द्वारा हत्या होना बताया गया है, जिस पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। परिजनों से पूछताछ करने पर बताया गया कि उनके घर मोख्तार अंसारी पिता सत्तार अंसारी उम्र 38 वर्ष निवासी परसवार थाना भण्डरिया जिला गढ़वा (झारखण्ड) व उसके भाई का आना जाना रहता था। मोख्तार झाड़फूंक का काम करता था। विवेचना के क्रम में मोख्तार अंसारी को झारखण्ड राज्य से संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि उसके भाई का मृतक लड़की के साथ प्रेम संबंध था और उसका भाई पूरा पैसा उनपर खर्च करता था जो उसे पसंद नहीं था। इस कारण से हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को धारा 140(3),137 (2), 103(1), 238 बी.एन.एस.नके तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर उसका पुलिस रिमांड लिया गया। मामले में आरोपी से पूछताछ कर तथ्यों का खुलासा होना शेष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!