
सरगुजा। अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद जैन के अनुमोदन एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के कृष्ण कुमार अग्रवाल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अरविन्द सिंघानिया प्रदेश उप महामंत्री, विकास अग्रवाल उपाध्यक्ष, मुकेश अग्रवाल संगठन मंत्री, प्रमोद अग्रवाल जिला अध्यक्ष सरगुजा की अनुशंसा से अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन सरगुजा के जिला अध्यक्ष युवा समाजसेवी अंकित अग्रवाल ओम हार्डवेयर, महामंत्री आशीष अग्रवाल दीक्षा एकेडमी, कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल महामाया ट्रेडिंग कंपनी को मनोनीत किया गया।उक्त युवा समाजसेवी की नियुक्ति से सभी अग्र संगठनों में अपार हर्ष व्याप्त है।

नियुक्ति के पश्चात युवा समाजसेवी अंकित अग्रवाल द्वारा आखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में समाजसेवा कार्य हेतु हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया। सभी वरिष्ठ जनों के नई टीम को पूरी ऊर्जा के साथ समाज सेवा कार्य के साथ साथ बहुत बधाई प्रेषित की गई।


