
अम्बिकापुर। कृषि महाविद्यालय अम्बिकापुर में महाविद्यालय में 24 वाँ स्थापना दिवस बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

20 सितम्बर को आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ एस.के. सिन्हा, अधिष्ठाता, राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र अंबिकापुर के मार्गदर्शन में, महाविद्यालय का 24 वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लाह से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर वी.के. सिंह, पूर्व अधिष्ठाता राज मोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, अंबिकापुर और कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख, डॉक्टर राजेश चोकसे के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा महाविद्यालय के स्थापना एवं स्थापना पूर्व इतिहास की स्मृतियां साझा की गई।कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय के निरंतर विकास एवं छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया।



