September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

छत्तीसगढ़ में सीमेंट के दरों में बेतहाशा वृद्धि,,,जनता को भाजपा की राज में लूटने की खुली छूट…जिला प्रवक्ता सुनील सिंह

राजपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है छत्तीसगढ़ की जनता चक्की के दो पाटों के बीच पीस रही है।जहां एक ओर अपराधों से हर वक्त जनता को जूझना पड़ रहा है वहीं बढ़ती महंगाई भी जनता को परेशान कर रही है।सीमेंट के कीमतों में एक चौथाई की भारी भरकम वृद्धि करके भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि सरकार कमीशन खोरी और मुनाफाखोरों की सरकार है।सीमेंट उत्पादन के लिए तमाम कच्चा माल लाइमस्टोन हमारे छत्तीसगढ़ का हमारा कोयला हमारी जमीन हमारी बिजली और सीमेंट हमें महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है ऐसा काम भारतीय जनता पार्टी भी कर सकती है। छत्तीसगढ़ में विष्णु भोग के लिए विष्णु देव साय की सरकार में आम जनता से प्रति बोरी ₹50 अतिरिक्त दाम वसूली जा रही है सीमेंट के दर अचानक बढ़कर 260 से 310 रुपए प्रति बोरी कर दी गई है पर छत का वादा करने वाली सरकार छत्तीसगढ़ शासन में भवन निर्माण सामग्रियों की लगातार वृद्धि कर रही है।सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी मध्यम वर्गीय परिवारों के अपने घरों के सपनों पर करारी चोट है। पीएम आवास योजना पर इससे विपरीत का असर पड़ेगा देश और प्रदेश के विकास इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में सीमेंट अत्यंत आवश्यक है सीमेंट के दाम में वृद्धि से निजी के साथ-साथ सरकारी प्रोजेक्ट की लागत बढ़ेगी रियल एस्टेट सेक्टर में भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
         उन्होंने कहा कि कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2014 की तुलना में आधा है फिर भी डीजल पेट्रोल का दाम दोगुना वसूला जा रहा है। भूखंडों की रजिस्ट्री में 30% की छूट प्रदेश की भाजपा सरकार ने खत्म कर दी है। बिजली बिल दुगना आ रहा है और सीमेंट किस तरह से बढ़ती कीमतें महंगाई की मार सीधे जनता पर पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने यह मांग किया है कि सीमेंट पर बढ़ी हुई दरों को सरकार वापस ले और सीमेंट को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कमोडिटी की तरह सूची में शामिल करें इन्हीं मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के जनविरोधी नीतियों रवैया के विरोध में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन आगामी दिनांक 12 सितंबर 2024 को किया जाना है जो हमारे जिले में भी आयोजित होगी।
          पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी महामंत्री जितेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!