September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

खेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजन
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

साइबर क्राइम व यातायात जागरूकता अभियान में बलरामपुर पुलिस ने बनाई पहचान,,,गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज…

बलरामपुर/10 सितम्बर। दिन मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश अग्रवाल के नेतृत्व तथा डॉ. डी.एन. मिश्र, जिला शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर के सहयोग से साइबर क्राइम एवं यातायात जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आमजन को साईबर फ्राड से बचाने एवं यातायत नियमों की विस्तृत जानकारी देने के उद्ददेश्य से सम्पूर्ण जिले में संचालित करीब 680 निजी एवं शासकीय स्कूल एवं कालेजों में एक साथ, एक ही दिन जन जागरूकता कार्याक्रम का आयोजन किया गया।इस आयोजन में करीब 25,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।


         जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ वनांचल एवं पहुंच विहीन क्षेत्रों में संचालित स्कूलो में पहुंचकर वर्तमान परिदृश्य में सबसे अधिक सामने आने वाले साइबर अपराध से संबंधित जानकारी, अपराधों के तरीके एवं उनसे रोकथम एवं बचाव के आसान तरीके के संबंध में समझाईश दिया गया। छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन साइबर फ्राड होने पर हेल्फ लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराने जैसे महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसी प्रकार आमजन को यातायात के नियमों का पूर्णतः पालन करने तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन ना चलाने तथा यातायात संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।


      ज्ञात हो कि आज दिनांक 10 सितम्बर, 2024 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जिले में संचालित लगभग 680 स्कूल/कालेजों में स्कूलवार ड्यूटी चार्ट के माध्यम पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी जो प्रत्येक स्कूल/कालेज में जागरूकता कार्यक्रमक का आयोजन कराकर बैनर पोस्टर लगाकर तथा सभी बच्चों को पाम्प्लेट वितरण कर जिले के करीब 25000 से अधिक छात्र-छात्राओं को एक ही दिन में जागरूक किया गया। जिसके लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की छत्तीसगढ़ हेड श्रीमती सोनल शर्मा के द्वारा बलरामपुर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र एवं मेडल सौपा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!