July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बदले गए उप पंजीयक अधिकारी,,राजपुर तहसीलदार को मिला प्रभार,,,कार्यालय में हो रहा प्रतिदिन जमीन रजिस्ट्री का काम…

राजपुर। उप पंजीयक कार्यालय में अधिकारी की लेट लतीफ पहुंचने की शिकायतों के बाद आखिरकार उप पंजीयक अधिकारी को राजपुर से हटा दिया गया है।अब उप पंजीयक कार्यालय में ग्रामीणों की प्रतिदिन रजिस्ट्री हो रही है।अब नए आदेश के तहत राजपुर तहसीलदार उप पंजीयक का कार्यभार देख रहे हैं।


       ग्रामीणों की सुविधाओं को लेकर करीब एक वर्ष पूर्व राजपुर मुख्यालय में जमीन रजिस्ट्री हेतु उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस कार्यालय में दो ऑपरेटर सहित एक उप पंजीयक अधिकारी की नियुक्ति की गई थी।सफ्ताह में दो दिन बुधवार एवं गुरुवार को लगने वाले इस उप पंजीयक कार्यालय में उप पंजीयक अधिकारी के देर से पहुँचने के कारण ग्रामीण हमेशा परेशान रहते थे। राजपुर के उप पंजीयक कार्यालय में दूर दराज से जमीन का पंजीयन कराने के लिए ग्रामीण सुबह से ही यहां पहुंचे रहते हैं। परंतु उप पंजीयक अधिकारी के लेट लतीफ पहुंचने से ग्रामीण घंटो उनके इंतजार में बैठे रहते थे।ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद उप पंजीयक अधिकारी अश्विनी वैश्य को हटा दिया गया है।अब उप पंजीयक कार्यालय का प्रभार राजपुर तहसीलदार यशवंत सिंह को दिया गया है। 14 अगस्त को जारी आदेश के बाद अब राजपुर उप पंजीयक कार्यालय में प्रतिदिन ग्रामीणों की जमीन रजिस्ट्री हो रही है।राजपुर में प्रतिदिन जमीन रजिस्ट्री होने से ग्रामीण काफी खुश हैं उन्हें जमीन रजिस्ट्री के लिए पंजीयक कार्यालय के चक्कर लगाना नही पड़ रहा है।राजपुर उप पंजीयक कार्यालय में प्रतिदिन दो से तीन ज़मीनों की रजिस्ट्री की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि पहले सफ्ताह में दो दिन बुधवार और गुरुवार को ही जमीन की रजिस्ट्री होती थी यदि उस दिन छुट्टी पड़ गया तो अगले सप्ताह तक रजिस्ट्री करवाने के लिए इंतजार करना पड़ता था।लेकिन अब हर रोज रजिस्ट्री होने से काफी सहूलियत हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!