September 30, 2026 |

BREAKING NEWS

सिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोर
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

ग्राम ठरकी में सामरी विधायक ने की ग्रामीणों से मुलाकात,,, समस्याएं सुन हल करने के दिये निर्देश…

राजपुर। बीती रात राजपुर के ग्राम पंचायत ठरकी में हाथी द्वारा उत्पाद मचाने के बाद प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंची समरी विधायक ने गांव के ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी।


    शुक्रवार को देर रात ग्राम ठरकी में हाथी ने कई मवेशियों को पटककर मार डाला था एवं कई मवेशियों को बुरी तरह से घायल कर दिया था एवं एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसकी जानकारी लगने ही सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने ग्राम ठरकी के स्कूल में प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाथी प्रभावित पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद समरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने गांव के अन्य ग्रामीणों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याएं सुनी। ग्राम ठरकी के महिलाओं ने विधायक को बताया की गांव में कई हैंड पंप ऐसे हैं जो खराब पड़े हुए हैं जिससे उनको पीने का पानी की समस्याएं हो रही है इसके अलावा वहां के ग्रामीणों ने खेल मैदान की भी मांग की। ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए समरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने तत्काल वहां उपस्थित ग्राम पंचायत ठरकी के सरपंच ललित भगत को जितने भी हैंडपंप खराब हैं उसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिए एवं वहां उपस्थित पटवारी को खेल मैदान हेतु स्थल चयन करने हेतु निर्देशित किया।
      इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल शिवशंकर मरावी अनिल तिवारी मुकेश संतोष पांडे मनोज बंसल विनय भगत राजेश यादव सरपंच ललित भगत सहित एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर वन विभाग के एसडीओ रविशंकर श्रीवास्तव रेंजर महाजन साहू डिप्टी रेंजर अशोक शुक्ला थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!