July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

महाविद्यालय जाने वाली सड़क मरम्मत को लेकर छात्र छात्राओं ने किया एनएच 343 जाम,,,अधिकारियों के समझाईस के बाद हुआ मामला शांत…

राजपुर। तहसील कार्यालय से कालेज जानी वाली सड़क को लेकर आज एनएसयूआई के बैनर तले महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने जर्जर सड़क को लेकर एनएच 343 में चक्का जाम कर दिया।जानकारी लगते ही मौके पर एसडीएम व थाना प्रभारी पहुँचे जिसके बाद छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल व एसडीएम और थाना प्रभारी से काफी नोकझोंक भी हुई।


तहसील कार्यालय से महाविद्यालय जाने वाली सड़क बेहद ही जर्जर हालत है। इस सड़क पर एसडीएम कार्यालय से लेकर तहसील कार्यालय हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित है परंतु सड़क मरम्मत की सुध लेने वाला कोई नही है।इस कारण से नाराज महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में तहसील से कालेज तक की सड़क की निर्माण की मांग को लेकर एनएच 343 पर चक्का जाम कर दिया। कुछ दिन पहले भी छात्र छात्राओं में एसडीएम को ज्ञापन देकर सड़क मरम्मत की मांग की थी परंतु आज पर्यंत तक इस ओर किसी ने ध्यान नही दिया।छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल और छात्र छात्राओं ने बताया की इस सड़क का निर्माण नही किया जाना बहुत दुर्भाग्य की बात है,इस सड़क में तहसील, एसडीएम कार्यालय और काजेल तीनों प्रमुख चीज पड़ता है पर किसी का ध्यान इस सड़क में नही है ये कही ना कही शासन प्रशासन के सुस्त रहने का नतीजा है।राजपुर रामानुजगंज जाने वाली मुख्य सड़क पर तहसील कार्यालय के पास छात्र छात्राओं द्वारा सड़क पर चक्का जाम की जानकारी लगते ही एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर व थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह तत्काल मौके पर पहुँचे जहाँ अधिकारियों व छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल के बीच काफी तीखी नोंक झोंक भी हुई।जिसके बाद अधिकारियों के काफी समझाईस और आश्वासन के बाद छात्रों ने आखिरकार चक्का जाम समाप्त किया गया।


      चक्का जाम के दौरान मुकेश , पियूष , अनुराग, नितेश, अनीता, श्रेया, महिमा, पंकज, विमल , जसफीना , स्वेता, पूजा, मुस्कान व भारी संख्या मे छात्र छात्राओं की उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!