September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर जिले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही,25 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को किया गया गिरफ्तार,,24 घंटे के भीतर 28 स्थाई वारंटी किए गए तामील…

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश अग्रवाल द्वारा जिले के अन्तर्गत स्थाई वारंटियों के अधिक से अधिक तामिली एवं धर-पकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में सम्पूर्ण जिले में अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत 24 घंटे के भीतर जिले में 28 स्थाई वारंटियों को तामील करने में बलरामपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
तामिल किए गए स्थाई वारंटियों में थाना रामानुजगंज के अपराध कमांक 52/1999 धारा 395, 397 भादवि 25, 27 आर्टस एक्ट में लगातार 25 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को थाना रामानुजगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 25 वर्षों से फरार आरोपी चलितर महरा पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लुक छिप कर पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी को रामानुजगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इसी प्रकार स्थाई वारंटी जसीम खान, निवासी हरिगवां, थाना रघुनाथनगर जिसके विरूद्ध जिले के थाना रामचन्द्रपुर 02, थाना सनावल में 01, चौकी डिण्डो में 01, चौकी वाड्रफनगर में 01 कुल 05 मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। स्थाई वारंटी जसीम खान, निवासी हरिगवां को कड़ी मसक्कत के बाद चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है। वारंटी जसीम खान के विरूद्ध थाना रामचन्द्रपुर,थाना सनावल, चौकी डिण्डो, चौकी वाड्रफनगर में ट्रांसफारमर चोरी एवं अन्य प्रकरणों में पुलिस तलास कर रही थी।
इसी प्रकार थाना बलरामपुर के स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों की पतासाजी हेतु टीम गठित कर विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया था। टीम के द्वारा कुल 06 स्थायी वारंटी तामील कर थाना बलरामपुर लाया गया, स्थायी गिरफ्तार वारंटियों का डॉक्टरी मुलाहिजा पश्चात संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।
स्थाई वारंटियों के तामिली एवं धर-पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना चौकी प्रभारियों एवं अन्य पुलिस स्टॉफ को विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पूरी पुलिस टीम को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए आगे भी इसी प्रकार अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!