November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

हर्ष उमंग के साथ मनाया गया आजादी का 78 वां स्वतंत्रता दिवस,,, जिला मुख्यालय में महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी…

बलरामपुर। भारत की आजादी की 78 वां स्वतंत्रता दिवस बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में गरिमामय और हर्षाेल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।
महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रातः 9 बजे समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े ने कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तत्पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा मंच में शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। परेड में शामिल छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना, महिला पुलिस बल की टुकडियों द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गयी और राष्ट्रपति का जयकारा लगाया गया।

Oplus_0

देशभक्ति के धुन में कदम से कदम मिलते हुए परेड़ रहा आकर्षण का केन्द्र
कार्यक्रम की अगली कड़ी में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन एवं परेड टू आईसी सूबेदार श्री हिम्मत सिंह शेखावत के नेतृत्व में सीनियर वर्ग में 12वीं बटालियन रामानुजगंज श्री दया सिंह मरावी, 10वीं वाहिनी छ.ग.ब. श्री दिनदयाल यादव, जिला पुलिस बल पुरूष श्री ओमप्रकाश पटेल, जिला पुलिस बल महिला श्रीमती मंजू रानी तिवारी, नगर सेना बलरामपुर श्री धरमजीत नेताम, वन विभाग श्री प्रमोद लकड़ा तथा जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय कैडर कोर शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर श्री रजत चौधरी, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ठ हिंदी माध्यम विद्यालय बलरामपुर (बालिका) कुमारी प्रियांशी सिंह, (बालक) शिवम पटेल, कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर कुमारी मदरिसा, संत जोसेफ दर्रीडीह बलरामपुर (बालक) आलोक लकड़ा, सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर नरेन्द्र यादव की नेतृत्व में देशभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया और मंच के सम्मुख पहुंच राष्ट्रीय तिरंगे और मुख्य अतिथि को पूरे जोश और उत्साह से सलामी दी। मार्चपास्ट के पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े ने सभी परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात उन्होंने श्रीलंका शान्ति सेना में शहीद हुए स्व. श्री लाजरूस मिंज, नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुये स्व. नबोर कुजूर, रानीबोदली बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ मेें शहीद हुए स्व. महेश पैकरा, नक्सली मुठभेड़ में शहिद स्व. अनिल खलखो, नारायणपुर बस्तर में शहीद हुए स्व. मनाज रूल, थाना पांकी जिला तालेहार में उग्रवादी मुठभेड़ में शहीद हुये स्व. मसीह भूषण लकड़ा एवं सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुये स्व. रामसाय भगत के परिवारों को साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।
अरेबिक पीटी व वनवासी पर आधारित गानों पर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुती
कार्यक्रम के दूसरे चरण में स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का संदेश देते हुए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भेलवाडीह के छात्र-छात्राओं द्वारा अरेबिक पीटी सह योगा का प्रदर्शन किया गया। समारोह के तीसरे चरण में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश प्रेम, भाईचारा और एकता में अनेकता के मोती पिरोए देशभक्ति और लोकगीत के रंग में रगें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकलव्य आवासीय विद्यालय रामानुजगंज द्वारा वन इंडिया देशभक्ति रिमिक्स गाने पर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर द्वारा नशामुक्ति, बालश्रम से छुटकारा एवं शिक्षा की ओर अग्रसर थीम पर नृत्य नाटिका, जवाहर नवोदय विद्यालय बलरामपुर द्वारा राजस्थानी पारंपरिक नृत्य(घूमर), पहाड़ी कोरवा आश्रम भेलवाडीह द्वारा वनवासी बंधु धरती की शान छत्तीसगढ़ी नृत्य तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामानुजगंज द्वारा कारगिल अटैक थीम पर नृत्य नाटिका का मनमोहक प्रदर्शन किया गया।
परेड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को किया गया सम्मानित।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को शील्ड प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट (सीनियर वर्ग) की उत्कृष्ठ प्रस्तुति पर प्रथम स्थान जिला पुलिस बल बलरामपुर, द्वितीय स्थान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 10वीं वाहिनी तथा तृतीय स्थान वन एवं जलवायु विभाग बलरामपुर को मिला। इसी तरह जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान एनसीसी शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर, द्वितीय स्थान संत जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीडीह बलरामपुर तथा तृतीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर को प्रदान किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामानुजगंज, द्वितीय स्थान पहाड़ी कोरवा आश्रम भेलवाडीह तथा तृतीय स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय बलरामपुर को प्रदान किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भेलवाडीह के बच्चों को शानदार अरेबिक पीटी सह योगा प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम कडी में मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 88 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद अध्यक्ष श्री विनय पैकरा, उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील, अपर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव, क्षेत्र निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में शालेय छात्र-छात्राएं और आम नागरिकगण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!