
राजपुर/शंकरगढ़। पहाड़ी कोरवा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने नवविवाहिता पत्नी को शराब के नशे में मौत के घाट उतार दिया।पुलिस ने आरोपी सहित उसका साथ देने वाले दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सुखू पिता जितना 56 वर्ष जाति पहाड़ी कोरवा निवासी परेंवा थाना शंकरगढ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका लड़का टुन्वा के मोबाईल न. 9301040066 पर हथवन उर्फ श्याममुरारी यादव फोन करके बताया कि तुम्हारी लड़की प्रमिला उर्फ पुक्की को मारकर पेंड़ में टांग दिये हैं मैं धसनी में हूँ मैं खेत में खाद बीज डालने आया हूँ। मैं अपने हरवाह लोडेंग पहाड़ी कोरवा को देखने भेजा था जो मुझे आकर बताया कि प्रर्मिला उर्फ पुक्की का शव पकरी पेंड़ में फांसी लगी लटकी मरी पड़ी है। सूचना पाकर लड़का बब्लु, पत्नि करमी, चाची मंगरी के साथ हरिनलेटा आकर देखे प्रर्मिला उर्फ पुक्की फांसी से लटकी पड़ी है।और संदेह है कि उसे इसका पति एतवा मारकर पेंड़ में लटका दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतिका नवविवाहिता होने से मृतिका का शव पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शंकरगढ से कराया गया। शव पंचनामा में मृतिका के दाहिना पैर घुटना के नीचे, जांघ, पीठ, कुल्हा एवं बांये हांथ तथा दाहिना हाथ कोहनी के पास चोट खरोंच लगा है। शव का पीएम सीएचसी शंकरगढ से कराया गया है। डॉ. के पीएम रिपोर्ट में मृतिका प्रमिला उर्फ पुक्की का मृत्यु गला घोंटकर मारपीट कर हत्या करना पाये जाने से पुलिस ने धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रार्थी एवं गवाहों का कथन एवं घटना स्थल निरीक्षण कर आरोपी एतवा पहाड़ी कोरवा को तलब कर पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना दिनांक 09.08.2024 के शाम को दोनों शराब पीये और आरोपी एतवा अपनी पत्नि प्रमिला उर्फ पुक्की को बोला कि तुम शराब पीने के बाद हमेशा बिना बताये क्यों कहीं चली जाती है, बोलकर मापीट कर हत्या करना, तथा पड़ोस के कुंवर साय के साथ उसके शव को झिंलगी भार में ढोकर कंदादरा पकरी पेंड़ पास ले जाना और उसके गले में गेरूवा रंग की साफी को बांध कर रस्सी से बांध दिया उसके बाद अपना भाई ललसु पहाड़ी कोरवा को रस्सी पकड़ाने के लिये बुलाकर लाया और कुंवर साय के साथ पकरी पेंड़ में चढ गये तब ललसु पहाड़ी कोरवा नीचे से मृतिका प्रमिला के गले में बंधा साफी रस्सी को एतवा लोगों को पकड़ा दिया तब वे लोग मृतिका के शव को उपर खींचकर सांफी को पेंड़ में बांधकर फांसी लटका कर भाग जाना बताया। आरोपी एतवा पहाड़ी कोरवा से एक लकड़ी का डण्डा एवं लायलोन का रस्सी बैल बांधने वाला गेरवा, लायलोन कपड़ा का बंटा हुआ रस्सी, आरोपी कुंवर साय से मृतिका को ढोने में उपयोग किया हुआ बांस की झिंलगी एवं एक लकड़ी का डण्डा को पुलिस ने जप्त कर लिया है। प्रकरण में आरोपियों द्वारा साक्ष्य को छिपाना पाया गया जो प्रकरण में धारा 238, 3 (5) बीएनएस जोड़ी गई है। तथा अरोपी एतवा पहाड़ी कोरवा पिता स्व. सोमारू पहाड़ी कोरवा जाति पहाड़ी कोरवा उम्र 26 वर्ष ललसु पहाड़ी कोरवा पिता स्व. सोमारू पहाड़ी कोरवा जाति पहाड़ी कोरवा उम्र 21 वर्ष एवं कुंवर साय पहाड़ी कोरवा पिता अन्धु पहाड़ी कोरवा जाति पहाड़ी कोरवा उम्र 25 वर्ष तीनो निवासी हरिनलेटा थाना शंकरगढ़ को दिनांक 11.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जितेन्द्र सोनी, उप निरी. गजपति मिर्रे, प्र.आर. रोशन लकड़ा, आर. विजय सिंह, बबलु बेक, संदीप सकिय रहें।


