बलरामपुर। त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,जिसमें एक दो साल की मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई है।घटना के बाद पुरा परिवार सदमे में हैं।
घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र की है।ग्राम चेरा में एक दो साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पास के तालाब तक पहुँच गई।परिवार के लोगों को जब तक इसकी खबर लगी, तब तक वह तालाब में डूब चुकी थी। घटना की जानकारी लगते ही डिंडो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस दुःखद घटना से जहाँ पुरा गांव में शोक का माहौल है वही इस घटना से परिवार सदमे में है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस घटना के पीछे कोई लापरवाही तो नहीं थी।



