October 1, 2026 |

BREAKING NEWS

सिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोर
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सिंगचौरा में किया गया वृक्षारोपण,,,सामरी विधायक सहित महतारी वंदन योजना के लाभार्थी हुए शामिल…

राजपुर। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत राजपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम सिंगचौरा में वृहद वृक्षारोपण किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक सहित वन विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।
पूरे जिले में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित है। इस तारतम्य में शनिवार को ग्राम सिंगचौरा में लगभग 20 हेक्टेयर में वृक्षारोपण के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो संकल्प लिए है एक पेड़ माँ के नाम उसको सार्थक करने के उद्देश्य से यहाँ वृक्षारोपण किया जा रहा है।महतारी वंदन योजना से जितने भी महिलाएं लाभान्वित हो रही है आज वे अपने माँ के नाम से एक एक पेड़ लगा रही है।आज यहाँ जितने भी पेड़ लगाया जा रहा है उसे अपने बच्चे की तरह पालन पोषण सेवा सत्कार करना है।कार्यक्रम के दौरान सामरी विधायक ने रोपा गीत गा कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया जिसके बाद लोगो ने जमकर ताली बजाई।
बलरामपुर डीएफओ अशोक तिवारी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत पूरे जिले में 214720 हितग्राही है जो अपने अपने क्षेत्र चयनित करके एक पेड़ माँ के नाम लगवाया जा रहा है।इसके लिए ब्लॉक वाइज स्थलों का चयन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि हितग्राहियों का समूह बनाकर उन्हें बुलाकर आयोजन कर यह कार्यक्रम कराया जा रहा है।छः ब्लाकों के लिए तीन तिथि निर्धारित की गई है जिसके तहत आज राजपुर के ग्राम सिंगचौरा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम कराया गया है।

राजपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंगचोरा के कक्ष क्रमांक पी 27060 में आज एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगभग 50 एकड़ के क्षेत्रफल में अतिक्रमण किया गया था वन विभाग की टीम ने पहले इसे अतिक्रमण मुक्त कराया और आज क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में वृक्षारोपण किया गया।इस दौरान महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं भी यहां मौजूद थी और सभी ने अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाया।राजपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंगचोरा के कक्ष क्रमांक पी 27060 में लगभग पचीस हजार मिश्रीत वृक्षारोपण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!