July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

शासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबित
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

गँगा दशहरा पर मंदिर परिसर स्थित दशहरा तालाब में हुई भव्य गँगा आरती उत्सव,,,भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु…

राजपुर। अंचल में पुरानी परंपरा के अनुरूप गंगा दशहरा का पर्व बड़े ही धुमधाम से मनाया जाता है लेकिन लोग शहरी के प्रभाव के कारण अपनी पुरानी सभ्यताओं को भूलते जा रहे हैं। पुराने सभ्यता को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से राजपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष धरम सिंह उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल एवं अन्य पार्षदों द्वारा परिषद की बैठक कर इस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने सभी की सहमति ली गई जिसके बाद राजपुर माहामाया मंदिर परिसर के दशहरा तालाब में गंगा दशहरा के अवसर पर बड़ी धूमधाम के साथ गंगा आरती का शुभारंभ कराया है।
       कार्यक्रम में माँ माहामाया मंदिर के पुजारी राघवेंद्र पांडे (डब्लू),पुजारी विराट राज तिवारी और पुजारी पंकज मिश्रा के द्वारा आकर्षक रुप से माँ गंगा की आरती कराई गई।इन्होंने बनारस में होने वाली मां गंगा की आरती की तर्ज गँगा आरती करने का प्रयास किया जो अपने आप में अनोखा था।माँ गँगा की इस आरती में सप्ताहिक बाजार में आए दूकानदार और खरीदार सहित अन्य नागरिकों ने भारी संख्या में माँ गँगा के आरती में शामिल हुए व आरती उपरांत सभी ने प्रसाद भी ग्रहण किया।


       राजपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष ने बताया कि सरगुजा के आदिवासी गंगा दशहरा बड़े ही धुमधाम से मनाते हैं लेकिन धिरे धिरे युवा पीढ़ी अपने सभ्यता को भूलते जा रहे हैं जिसे पुनः स्थापित करने के लिए यह मेरा एक छोटा सा प्रयास है और आनेवाले समय में भी यह कार्यक्रम किया जाएगा।
        इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता गौरी शंकर अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे,राजकुमार सोनी,अनिल तिवारी,सतीश सिंह,संतोष तिवारी,नीरज शर्मा,राजेश बंसल,अधिवक्ता उमेश झा,कृष्णानंद तिवारी,अनील गुप्ता,नगरपंचायत के कर्मचारी व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!