November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

तालाब गहरीकरण के दौरान खोदा कब्रिस्तान,,निकली हड्डियों के अवशेष,,,ग्रामीणों में रोष…

राजपुर। जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम पंचायत सिधमा में एक सरपंच ने तालाब गहरीकरण के नाम पर कब्रिस्तान को ही खोद डाला । लगभग एक दर्जन से अधिक कब्र बाहर निकल आए हैं और उसके अवशेष सड़कों पर फेंक दिए गए हैं। ग्रामीण इससे बेहद आक्रोशित है और उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।


    ग्राम सिधमा में पिछले साल 15 वें वित्त की राशि से तालाब गहरीकरण का काम स्वीकृत हुआ था।सरपंच धनसी राम ने इस साल जेसीबी की मदद से कब्रिस्तान को ही तालाब गहरीकरण के नाम पर खोद दिया।इस खुदाई का दौरान लगभग 1 दर्जन से अधिक लोगों के कब्र बाहर आ गए हैं और उनकी अस्थियां सड़कों पर फेंक दी गई है।सरपंच ने गहरीकरण के दौरान कब्र से मिट्टी निकालकर उसे सड़क निर्माण में डाल दिया है और मिट्टी के साथ जगह जगह हड्डियां और मृतकों के कपड़े दिख रहे हैं।इससे ग्रामीण बेहद आक्रोशित हैं और उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों के प्रदर्शन और विरोध के बाद तहसीलदार यशवंत कुमार,जनपद सीईओ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अग्रिम कार्रवाई के लिए पंचनामा तैयार कर लिया है।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!