September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद कार्यालय में घुसकर ठेकेदार ने एसडीओ व उपअभियंता को पुलिस की प्लास्टिक स्टिक से जमकर पीटा,,,आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्यालय में ताला जड़कर पहुँचे थाने…

राजपुर। जनपद पंचायत राजपुर कार्यालय में घुसकर ठेकेदार द्वारा आरईएस विभाग में पदस्थ एसडीओ व सब इंजीनियर के साथ मारपीट मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित जनपद कार्यालय के सभी कर्मचारीयों ने ऑफिस कार्य को बंद कर जनपद कार्यालय में ताला लगाकर मामले की शिकायत हेतु राजपुर थाना पहुंचे।वहीँ घटना की जानकारी लगते ही थाने में भारी भीड़ जमा हो गई।


    घटना गुरुवार देर शाम लगभग 4:30 बजे की है जनपद पंचायत कार्यालय में एसडीओ धर्मेंद्र गुप्ता एवं उपअभियंता सुनील टोप्पो सरपंच सचिव एवं अपने कर्मचारियों के साथ कार्य में लगे हुए थे तभी बलरामपुर निवासी ठेकेदार राजेश सिंह वहां अपने साथियों के साथ पहुंचा और एसडीओ एवं सब इंजीनियर से पैसे की भुगतान को लेकर जातिगत गाली गलौज करते हुए हाथ में रखे पुलिस वाला प्लास्टिक के स्टिक से जमकर मारपीट शुरू कर दी। शराब के नशे में पहुंचे ठेकेदार ने गुस्से से एसडीओ व सबइंजीनियर को पटक पटक कर हाथ मे रखे पुलिस वाला प्लास्टिक की स्टिक से इतना पीटा की प्लास्टिक की स्टिक भी टूट गया इस दौरान ठेकेदार राजेश सिंह ने शासकीय दस्तावेजों को भी फाड़ दिया। घटना के बाद कर्मचारी नीलेश गुप्ता ने बीच बचाव किया तो उसे भी पीटा।जनपद कार्यालय के अंदर एसडीओ व सबइंजीनियर के साथ हो रहे मारपीट को वहाँ के अन्य कर्मचारियों द्वारा किसी तरह छुड़ाया तथा जनपद कार्यालय के मेन गेट में ताला बंद कर आरोपी को पुलिस के पहुंचने तक जनपद कार्यालय के अंदर ही पकड़े रखा। घटना के काफी देर बाद पुलिस जनपद कार्यालय पहुंचकर आरोपी को अपने कस्टडी में लिया।घटना के बाद जनपद कार्यालय के सभी आक्रोशित कर्मचारियों द्वारा जनपद कार्यालय में ताला बंद कर थाने पहुँचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।घटना की जानकारी लगते ही राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर एवं तहसीलदार यशवंत कुमार भी मौके थाना पहुँचे एवं आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही।


   गौरतलब है कि ठेकेदार राजेश सिंह द्वारा गोपालपुर में एक करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से बालिका छात्रावास भवन का निर्माण विगत ढाई से तीन वर्षों से कराया जा रहा था जबकि बालिका छात्रावास भवन एक वर्ष में ही पूर्ण करना था, मगर इन तीन वर्षों में भी भवन पूर्ण नहीं हो पाया है।


   पुलिस ने आरोपी ठेकेदार राजेश सिंह व उसके दो अन्य सहयोगी के खिलाफ 294,506,323,186,353,332,34 एवं 3(1) द एवं 3(2)(va)एक्ट्रो सिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी राजेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर प्राथमिक उपचार हेतु राजपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसे सीने में दर्द होने के कारण जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर किया गया है।


पुलिस थाने में रही भारी गहमा गहमी :-

जनपद कार्यालय में घुसकर ठेकेदार द्वारा मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित जनपद कार्यालय के सभी कर्मचारी ऑफिस कार्य को बंद कर थाने पहुंच गए। वही इस घटना की जानकारी लगते ही राजपुर थाने में जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई व आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। शासकीय कार्यालय में घुसकर असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की इस घटना से बौखलाए कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने पुलिस थाने में ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं पुलिस की सुस्त रवैया को लेकर भी आक्रोश जताया।

देखें पूरी वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!