November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद कार्यालयों में होगा पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारकों का केवाईसी

बलरामपुर। अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया है कि पंजाब नेशलन बैंक शाखा बलरामपुर में  जिले के सुदूर क्षेत्र से केवाईसी कराने हेतु लोग बैंक पहुंच रहे हैं। चूंकि शाखा में बहुत ज्यादा संख्या में खाता धारकों की संख्या है तथा केवाईसी कराने के लिए बैंक के बाहर लम्बी लाईन लगी रहती है। वर्तमान समय में पड़ रही तेज गर्मी तथा को देखते हुए खाता धारकों की समस्या को देखते हुए कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में खाता धारकों के केवाईसी अपडेशन हेतु सप्ताह मंें प्रतिदिन जनपदवार प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक कैम्प का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत् सोमवार को जनपद कार्यालय शंकरगढ़ में, मंगलवार को जनपद कार्यालय राजपुर में, बुधवार को जनपद कार्यालय बलरामपुर में, गुरूवार को जनपद कार्यालय रामानुजगंज एवं पंचायत भवन सनावल में तथा शुक्रवार को जनपद कार्यालय वाड्रफनगर व जनपद कार्यालय कुसमी में कैम्प का आयोजन किया जाएगा। अग्रणी जिला प्रबंधक ने खाता धारकों से अपील की है कि अपने संबंधित जनपद कार्यालय में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड की छाया प्रति तथा एक फोटो के साथ उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकतेे हैं। आवेदन जमा करने के पांच दिनों के पश्चात् अपने नजदीकी पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र में जाकर आधार प्रमाणीकरण करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!