
राजपुर। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरा सोना कहे जानी वाली सरकार की महत्वकांक्षी योजना तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य छत्तीसगढ़ में प्रारंभ हो गई है।इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के राजपुर रेंज में भी तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
राजपुर के प्रबंधक सुरेश सोनी अपने संग्रहण कार्य की शुरुआत हमेशा से ही अनोखे रुप से करते रहे हैं,सोमवार को उनके फड़ में संग्रहण कार्य सर्व प्रथम ग्राम देवता व अपने आराध्य देवी देवताओं का पूजा अर्चना करने के साथ सभी संग्रहको का पांव पखार कर साथ ही सभी को तिलक लगाकर स्वागत संग्रहण का कार्य प्रारंभ किया गया। इस अनोखे पहल से संग्रहको में खासा उत्साह भी देखनो को मिलता है।

राजपुर समिति में तेंदूपत्ता खरीदी लक्ष्य 33 सौ मानक बोरा है राजपुर समिति का यह लक्ष्य 17 फड़ों के माध्यम से पुरा किया जाएगा।सोमवार को राजपुर के साथ साथ बासेन और परसागुड़ी समिति में भी संग्रहण कार्य प्रारम्भ किया गया है।प्रबंधक सुरेश के पहल का अनुशरण सभी समितियों के फड़ मुंशी भी कर रहे हैं ये सभी अपने अपने फड़ों में भी संग्रहको का पांव पखार कर व तिलक लगाकर संग्रहण कार्य प्रारंभ किया।

प्रबंधक सुरेश सोनी ने बताया कि फिलहाल मौसम में भी उतार चढ़ाव देखी जा रही है फिर भी संग्रहको के संग्रहण कार्य ने कोई फर्क नही पड़ रहा है क्योंकि इस बार छत्तीसगढ़ सरकार 55 सौ रुपये प्रति मानक बोरा और 550 रुपये सौकड़ा की दर से तेंदूपत्ता संग्रहको को ऑनलाइन भुगतान की जाएगी। जिन संग्रहको का ऑनलाइन सर्वे नही हुआ है उनके भुगतान में परेशानी हो सकती है उसके लिए प्रबंधक सुरेश सोनी ने सभी सम्मानीय संग्रहक गणों से अपील किया है कि किन्ही का ऑनलाइन सर्वे नही हुआ होगा तो तत्काल करा लेवें।



