September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

भाजपा के सौ दिन पूरे होने पर सामरी विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां,,,कहा वादाखिलाफी से भरोसे का जो संकट पैदा हुआ उसे भाजपा सरकार ने दुर किया…

राजपुर। भाजपा के सौ दिन पूरे होने पर सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने 13 दिसंबर 2023 को शपथ ली थी और आज हमारी सरकार के सौ दिन पूरे हुए हैं। यूं तो किसी भी सरकार के मूल्यांकन के लिए सौ दिन का समय काफी नहीं होता है, किंतु विष्णुदेव साय की सरकार ने मात्र सौ दिनों में ही सफलता और विश्वास के इतने कीर्तिमान रचे हैं जितना पूरे पांच वर्ष में भी कांग्रेस की सरकार नहीं कर पायी। साय सरकार के ये सौ दिन छत्तीसगढ़ में विश्वास की पुनर्बहाली, सुशासन के पुनरोदय कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने कृत्यों से जनता के साथ किए वादाखिलाफी से भारोसे का जो संकट पैदा किया था, भाजपा सरकार ने उस संकट को दूर किया है। जनता में फिर से सरकार के प्रति भरोसा बहाल हुआ है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो गारंटियां दी थी, मात्र बारह हफ्ते के रिकॉर्ड समय में उनमें से अधिकांश बड़ी गारंटियां पूरी कर ली गयी है। देश या दुनिया के शायद किसी भी सरकार ने इतनी द्रुत गति से कार्य नहीं किया होगा। इस अल्प समय में ही हमारी सरकार ने वादों को पूरा करने में अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। हमारी सरकार ने गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के हित में बड़े फैसले लिए हैं। 18 लाख आवासहीन परिवारों को आवास हमने पहली केबिनेट में ही छत्तीसगढ़ के 18 लाख आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का अभूतपूर्व निर्णय लिया। मुख्यमंत्री अपने वादे के अनुरूप वर्ष 2023-24 के अनुपूरक बजट में 3,799 करोड़ रूपए और वर्ष 2024-25 के बजट में 8,369 करोड़ रूपए, इस प्रकार कुल 12,168 करोड़ रूपए का प्रावधान किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए निःशुल्क रेत उपलब्ध कराई जाएगी। दो वर्षों के धान पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी के जन्मदिन सुशासन दिवस के अवसर पर 3716 करोड़ रूपए किसानों को दिया है।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को 655 करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में अंतरित किया गया।कृषक उन्नति योजना के माध्यम से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वायदा निभाते हुए 24 लाख 70 हजार से अधिक किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपए का एकमुश्त भुगतान किया गया।इसी तरह तेंदूपत्ता संग्राहकों के परिश्रमिक दर को 4000 रुपये प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा दिए जाने की शुरुआत कर दी गई है।रामलला दर्शन हेतु अयोध्या धाम योजना लागू करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने अपने नागरिकों को श्री रामलला के दर्शन हेतु निशुल्क अयोध्या भेजने का निर्णय लिया। घरेलू उपभोक्ताओं को आधे दाम पर बिजली देने के लिए बजट में 1 हजार 274 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। इसी तरह राज्य के प्रमुख शहरों में स्थापित बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के भवन के विस्तार और सुविधाओं के लिए 1 हजार 500 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 10 वर्ष की उपलब्धियां और मोदी की गारंटी पर ही आधारित वादों को पिछले 100 दिन के कार्यकाल में पूरा करने के हिसाब किताब के साथ हम फिर से जनता की अदालत में उपस्थित है। निसंदेह जनता का आशीर्वाद मिलेगा और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें भाजपा जीतेगी।
इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल महामंत्री संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल शिवनाथ यादव रामकिशुन सिंह शिवनाथ जायसवाल मनोज बंसल संतोष पाण्डे राजेश यादव विनय भगत दीपक मित्तल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!