July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

कांग्रेस में चुनाव लड़ने के लिए कोई तैयार नही,,,विपक्ष भाजपा से डरी हुई है…चिंतामणि महराज

राजपुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सौ दिन पूरे होने पर भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेश भर के किसानों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इस तारतम्य में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कुसमी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा से लोकसभा उम्मीदवार चिंतामणि महराज का बरियों चांची मोड़ एवं राजपुर में भव्य स्वागत किया गया।


    इस दौरान भाजपा से लोकसभा उम्मीदवार चिंतामणि महराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों में मन मे हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी पर आस्था और विश्वास है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के पहले किये गए वादे को पूरा करने का काम किया है। किसानों को पिछले दो बार का बकाया धान के बोनस की राशि सहित इस वर्ष भी धान खरीदी की अंतर की राशि का भुगतान एक मुश्त किया है।किसानों के मन मे काफी ऊर्जा जोश और उत्साह इसी बात से झलकता है कि हमारे साथ किसानो का काफिला और कार्यकर्ताओं का हुजूम चल रहा है।हमारे महिला बहने भी काफी उत्साह में है और इस बार भी तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में बैठाने में लिए पूरी जनता आतुर है।उन्होंने कांग्रेस में लोकसभा उम्मीदवार की अभी तक घोषित नही होने के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष भाजपा से डरी हुई हैं क्योंकि भाजपा ने काफी पहले ही लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है परंतु कांग्रेस ने अभी तक अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में चुनाव लड़ने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है। कांग्रेस में चुनाव लड़ने के लिए कौन योद्धा सामने आता है अब यह देखने का विषय है।


   कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे मुकेश गुप्ता किसान मोर्चा जिला महामंत्री विकास मंडल कमला सिंह विष्णु अग्रवाल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!