November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

प्राकृतिक छटाओं के बीच ध्वजा पाठ में विराजे महादेव,,,महाशिवरात्रि पर होती है भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का विवाह…

राजपुर cgtoday.in

    प्राकृतिक सुंदरता एवं चट्टानों के मध्य विराजे शिवलिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। जंगल में पत्थरों के बीच विराजे भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु रोज श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है यहां का मनमोहक दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है।


   राजपुर कुसमी मार्ग पर राजपुर से महज पाँच किलोमीटर दूर परसापानी के पास स्थित ध्वजा पाठ इन दिनों सुर्खियों में है। ध्वजा पाठ में विराजे भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर पूजा अर्चना हेतु हर रोज श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कुसमी मुख्य मार्ग पर परसापानी में मुख्य सड़क से महज 500 मीटर अंदर ध्वजा पाठ का जंगल है जहां प्राकृतिक सुंदरता एवं बड़े-बड़े पत्थरों के बीच भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग स्थापित है।        प्राकृतिक छटाओं से भरपूर ध्वजा पाठ में विराजे शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। करीब 5 वर्ष पूर्व प्राकृतिक रूप से निकले यह शिवलिंग बेलपत्र एवं कदम के पेड़ के बीच में स्थित है। उक्त स्थल पर भगवान भोलेनाथ के अलावा माता पार्वती नागलोक सतबहनी माता सहित बजरंगबली भी स्थापित है। महाशिवरात्रि पर्व के अलावे हर रोज इस जगह भारी संख्या में दूरदराज से श्रद्धालुगण पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के अलावा माता पार्वती नागलोक सतबहिनी सहित बजरंगबली की पूजा अर्चना की जाती है।


महाशिवरात्रि के अवसर पर होता है भव्य आयोजन


      प्राकृतिक छटाओं के बीच स्थापित भगवान भोलेनाथ की महाशिवरात्रि के पर्व पर भव्य पूजन का आयोजन किया जाता है। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर एक दिन पूर्व से ही इस जगह पर अखंड कीर्तन सहित रामायण का पाठ किया जाता है एवं महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं के लिए अखंड भंडारा का आयोजन किया जाता है।कार्यक्रम को सम्पन्न कराने हेतु मंदिर समिति के सदस्य जूटे रहते हैं।


कराई जाती है शिव पार्वती जी का विवाह


    ध्वजा पाठ में विराजे भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती जी की महाशिवरात्रि के अवसर पर विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर घोरघडी के शिवडाँड़ से भगवान भोलेनाथ की बड़ी ही धूमधाम के साथ बारात निकाली जाती है।पुरे गाजे बाजे के साथ भगवान भोलेनाथ की बारात देर शाम ध्वजा पाठ पहुंचती है जहां भगवान भोलेनाथ का विवाह माता पार्वती के साथ संपन्न कराया जाता है। विवाह के लिए बाकायदा मंडप गाड़ी जाती है एवं पूरे दिन विवाह की शहनाइयां बजाई जाती है।जिसके बाद देर शाम बारात पहुँचने पर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का विवाह पूरे विधि विधान के साथ संपन्न कराया जाता है।


सामरी विधायक ने भी लिया आशीर्वाद


   महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने ध्वजा पाठ पहुँचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन व पूजा अर्चना कर क्षेत्र में अमन शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने वहां के प्राकृतिक छटाओं का भरपुर आनंद लिया और भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।

देखें पूरी वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!