September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

गेउर हरीतिमा में उप मंडल स्तरीय साह कर्तन कार्यशाला का आयोजन,,,पहाड़ी कोरवा संग्राहक हुए भारी संख्या में शामिल…

राजपुर। तेन्तु पत्ता सीजन को देखते हुए प्रति वर्ष की तरह भी इस वर्ष राजपुर गेउर हरीतिमा में उप वनमंडल स्तरीय साह कर्तन कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहाड़ी कोरवा तेंदूपत्ता संग्राहकों को सरकार के तरफ से दी जाने वाले योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


   गर्मियों की मौसम प्रारंभ होते ही क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ने का कार्य प्रारंभ हो जाती है हरा सोना कहे जाने वाली तेंदूपत्ता को तोड़ने के पुर्व तैयारियों को लेकर वन विभाग द्वारा साह कर्तन कार्यशाला का आयोजन कर संग्राहकों सहित इस कार्य मे लगे सभी लोगो को आवश्यक जानकारी दी जाती है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला लघु वनोपज सहकारी समिति के अध्यक्ष लालसाय ने कहा कि संग्राहकों को एक घर मे कम से कम 500 गाड़ी तोड़ना अनिवार्य है जिससे शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके। यदि 500 गाड़ी नहीं तोड़ते हैं तो हितग्राही शासन की कई योजनाओं से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों को शासन की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि संग्राहकों के परिवार को जन्म से लेकर मृत्यु तक कई योजनाओं का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित उप प्रबंध संचालक एस एल वर्मा ने कहा कि तेंदूपत्ता खरीदी के पूर्व साह कर्तन का कार्यशाला आयोजन किया जाता है इस कार्यशाला का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि इसमें तेंदूपत्ता खरीदी की गुणवत्ता अच्छी आती है और अधिक संख्या में पत्तों की खरीदी होती है। उन्होंने कहा कि राजपुर शंकरगढ़ एवं कुसमी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आठ समितियां इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं जिसमें संग्राहक फड़ मुंशी वनरक्षक वनपाल पोषक अधिकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं प्रबंधक सभी उपस्थित हुए हैं जिनको साह कर्तन के कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि साह कर्तन का कार्य तेंदूपत्ता तोड़ाई के 45 दिन पूर्व किया जाता है जो 15 मार्च से 20 मार्च तक किया जाएगा।


कार्यक्रम के दौरान वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अभी कुछ दिनों में महुआ के सीजन आने वाला है इस दौरान जंगल में महुआ बिनने के लिए जँगलो में आग ना लगाए जिससे तेंदू पत्ता को कोई नुकसान हो। कार्यक्रम के दौरान उप प्रबंध संचालक एस एल वर्मा जिला लघु वनोपज सहकारी समिति के अध्यक्ष लाल साय मिंज उप वन मंडलाधिकारी रविशंकर श्रीवास्तव राजपुर रेंजर महाजन साहू शंकरगढ़ रेंजर अखिलेश जायसवाल कुसमी रेंजर कलीराम डिप्टी रेंजर राम प्रताप रही अशोक शुक्ला रामानंद यादव अमित प्रसाद सिंह प्रबंधक सुरेश सोनी सहित राजपुर शंकरगढ़ एवं कुसमी वन परिक्षेत्र के वनरक्षक प्रबंधक फड़ मुंशी सहित पहाड़ी कोरवा महिला संग्राहक भारी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!