November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

बरियों में आयोजित पाँच दिवसीय बसंत महोत्सव का हुआ समापन,,,विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम लोगों का रहा आकर्षण का केंद्र…

राजपुर। बंसत पंचमी के अवसर पर ग्राम बारियों के चार पारा में पांच दिवसीय बसंत उत्सव मेला का आयोजन किया गया था।इस आयोजन में कई कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं प्रतियोगिता भी रखी गई जिन्हें पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सामरी के पुर्व विधायक व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा के मुख्य अतिथि व अध्यक्षता मेजर अनिल सिंह एवं जनपद अध्यक्ष अनिता बेक उपाध्यक्ष सरिता जायसवाल नगर जनपद अध्यक्ष शंकरगढ़ शिवशंकर सिंह मरावी पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल के विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति में किया गया।


   बसंत पंचमी के अवसर पर बरियों के चारपारा में भव्य बसंत उत्सव मेला का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में शैला नृत्य सुगा नृत्य कर्मा नृत्य जैसे क्षेत्रीय पारंपरिक नृत्यों से उद्घाटन किया गया गया जहाँ 42 टीमो ने हिस्सा लिया। 15 फरवरी से चारपारा में आयोजित इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सरगुजा बलरामपुर एवं सूरजपुर जिलों के लोक नृत्य टीम के कलाकारों ने हिस्सा लिया।बसंत महोत्सव मेला कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने नागपुरी,छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी सहित हिंदी गाने भी प्रस्तुत की।मुम्बई से आये इंडियन आइडल के कलाकारों ने बैंड टीम के साथ डांस व संगीत का भव्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।वहीँ पश्चिम बंगाल बालाघाट छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश से आये कलाकारों ने ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय पारंपरिक नृत्य भी आकर्षक का केन्द्र रहा जहाँ बलरामपुर सरगुजा सूरजपुर के कलाकारों ने कर्मा नृत्य सुगा नृत्य शैला नृत्य सहित कई अन्य मनमोहक क्षेत्रीय गीत संगीत के साथ अपना नृत्य प्रस्तुत की।इस बसंत महोत्सव में खेल तमाशा बड़ा झूला मौत का कुँवा ड्रेगन ट्रेन टोरा टोरा मिक्की माउस बच्चों का ट्रेन पानी वोट जादूगर सहित अनेको प्रकार के मनोरंजन के कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।वहीँ इस कार्यक्रम में बलरामपुर सरगुजा व सूरजपुर जिले के लगभग 32 स्कूली बच्चों के टीमो ने भाग लिया।


   बसंत महोत्सव मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमे कर्मा नृत्य शैला नृत्य सुगा नृत्य सहित अन्य लोक पारंपरिक कार्यक्रमों के लिए इनाम की राशि भी रखी गई थी।वही इस कार्यक्रम में कपल के लिए भी प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमे बेस्ट कपल पुरुस्कार सोने की रिंग दी गई।इस महोत्सव में 20 रुपये की इनामी कूपन भी रखी गई थी जिसमे प्रथम पुरस्कार एलईडी टीवी सहित अन्य पुरुस्कार में अलमीरा कूलर स्मार्ट फोन सूटकेस वूफर सहित अन्य सांत्वना पुरस्कार दी गई। उन्होंने बताया कि लोग संगीत कार्यक्रम में शैला नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नर्मदा पारा को 11000/- एवं द्वितीय पुरुस्कार बादा को 5100/- रुपये एवं शेष 11 टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया इसी तरह कर्मा नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बारियों को 5100/- एवं द्वितीय भकुरा टीम को 3100/- रुपये एवं अन्य चार टीमो को सांत्वना पुरस्कार तथा सुगा नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सरगांव को 5100/- रुपये एवं द्वितीय पुरुस्कार अखोरा सिधमा को 3100/- रुपये एवं चार टीमो को सांत्वना पुरस्कार दी गई।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यरूप से मेला समिति के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता अम्बिकेश केशरी शिवनाथ यादव शिवनाथ जायसवाल धर्मपाल जायसवाल शशिकला भगत सरपंच रविशंकर टेकाम हरिकिशुन पैकरा उपसरपंच रमाशंकर लरंग साय बृजपाल सिंह मोती यादव समले राम जीवन राहुल गुप्ता रामकरण चौधरी नवस तिवारी दास इलियास सत्यनारायण मनोहर संजय अग्रवाल नीलेश बृजेश गोपाल सांथू संग्राम राजकमल जायसवाल तपेश्वर बिगू नवल साय नीलकमल सहित गाँव के मितानिन एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!