November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

सुरीली आवाज के जादूगर बॉलीवुड गायक उदित नारायण के धमाकेदार प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक,,,शिव प्रतिमा में हुए लेजर लाइट शो ने लोगों का जीता दिल…

तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने उमड़ी लोगों की भीड़

बलरामपुर। तातापानी महोत्सव 2024 के दूसरे दिवस आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों तथा सांस्कृतिक संध्या में आमंत्रित कलाकारों ने मंच साझा किया। बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण ने पत्नी दीपा नारायण के साथ प्रस्तुति दी। कृषि मंत्री रामविचार नेताम की गरिमामय मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत जिले के स्कूली तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के मनमोहक नृत्य प्रदर्शन से शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व तीज त्यौहारों के साथ ही देशभक्ति गानों की थीम पर थिरकते हुए स्कूली बच्चों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।

कड़कड़ाती ठंड में भी उदित नारायण का चला जादू,उनके गानों ने बांधा समां :- बालीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण ने पत्नी दीपा नारायण के साथ प्रस्तुति दी। तातापानी मेले की सांस्कृतिक संध्या में दोनों की आवाज का ऐसा जादू चला कि कड़कड़ाती ठंड में भी वहां उपस्थित हजारों दर्शक जमकर झूम उठे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन आकर्षण का केंद्र बालीवुड गायक उदित नारायण रहे। मंच पर आते ही उन्होंने ने ’छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ के नारे के साथ दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली। उन्होंने ‘‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा काम करेंगा, तेरे नाम हमने किया है जीवन अपना सारा सनम, पहला नशा, पहला खुमार, जानम देख लो मिट गई दूरियां और खईके पान बनारस वाला जैसे कई गानों की मनमोहक प्रस्तुति दी। गीतों का यह सिलसिला देर रात तक यूं हीं चलता रहा। गानों सुनकर लोग आनंद से विभोर हो गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के आदिम जाति विकास एवं कृषि विकास मंत्री रामविचार नेताम ने उदित नारायण का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

लेजर लाइट शो में भगवान शिव के दिखे विभिन्न रूप :- तातापानी मंदिर प्रांगण में स्थित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा पर लेजर लाइट के माध्यम से भगवान शिव के विभिन्न रूपों को दिखाया गया, जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा।
स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति।


जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने सुआ, कर्मा, गेड़ी, भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति से अतिथियों का मन मोहा। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों से आये स्थानीय कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने पूरी तन्मयता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठाया।
इस दौरान कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. उमेद सिंह, वनमण्डलाधिकारी विवेकानंद झा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री निशा नेताम समेत जिले के जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!