September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री ने आवासीय विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण,,,बच्चों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश…

बलरामपुर। प्रदेश के आदिम जाति, अनुसूचित जनजाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम छात्रावासों की व्यवस्था देखने के लिए विकासखण्ड बलरामपुर के विभिन्न आवासीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासीय विद्यालयों में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, निर्माणाधीन भवनों, खेल मैदान एवं सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली। उपस्थित अधिकारियों को आवासीय विद्यालयों में आवश्यक मूलभूत आवश्यकता की सामग्री बच्चों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम अल सुबह छात्रावासों का निरीक्षण करने विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम भेलवाडीह पहुंचे। ग्राम भेलवाडीह में शासन द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय संचालित है। उन्होंने सर्वप्रथम एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने भोजन व्यवस्था तथा पीने के पानी की जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं साफ पानी उपलब्ध कराएं। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बात कर उनसे उनकी पढ़ाई तथा अब तक कितनी पढ़ाई हो चुकी है इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से बात कर पुस्तक की उपलब्धता, शिक्षा की गुणवत्ता खेल सामग्री की उपलब्धता के साथ-साथ उन्हें दिये जाने वाले भोजन के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में बनाए जा रहे मध्यान भोजन का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मेनू के अनुरूप भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेल बहुत आवश्यक है, इसलिए बच्चों के खेल के लिए समुचित खेल सामग्री के साथ खेल मैदान भी उपलब्ध करायें। उन्होंने छात्रावास में बच्चों को दिये जाने वाले पेय जल के गुणवत्ता के संबंध में किये गये जांच की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में शयन कक्ष का भी अवलोकन किया और छात्रावास परिसर को पूर्ण रूप से साफ रखने के निर्देश दिए।


निरीक्षण की कड़ी में कृषि मंत्री श्री नेताम भेलवाड़ीह स्थित पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्रावास कार्यालय का अवलोकन करते हुए उपस्थिति पंजी एवं बच्चों की जानकारी ली साथ ही उन्होंने पुस्तकालय, बच्चों के स्वास्थ्य व्यवस्था हेत डिस्पेंसरी रूम रखे गए दवाईयों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से चर्चा करते हुए मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने किचन सेड में बच्चों के लिए बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा और बच्चों को दिये जाने वाले भोजन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चे अपने घरों से निकलकर अच्छी शिक्षा प्राप्त करने आवासीय विद्यालयों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं इसलिए बच्चों को अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायें साथ ही बच्चों को यहां पर किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो इसका विशेष ध्यान रखें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर, सहायक आयुक्त आदिवासी, जनपद अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलरामपुर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!